{"_id":"64acc6b5c299fa9e6f029a85","slug":"farmer-commission-president-mahadev-singh-khandela-says-children-die-by-drowning-everyday-in-bhilwara-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मासूम की मौत पर किसान आयोग के अध्यक्ष खंडेला बोले- बच्चे तो रोज डूबकर मरते हैं...क्या बात करते हो?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मासूम की मौत पर किसान आयोग के अध्यक्ष खंडेला बोले- बच्चे तो रोज डूबकर मरते हैं...क्या बात करते हो?
Tue, 11 Jul 2023 09:30 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 11 Jul 2023 09:30 AM IST
सार
राज्य किसान आयोग अध्यक्ष महादेव सिंह खंडेला ने असंवेदनशील बयान दिया है। उन्होंने कहा- बच्चे तो रोज डूबकर मरते हैं, नदियों, तालाबों और कुएं में पड़कर, क्या बात करते हो आप ? अब मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने कांग्रेस और राज्यमंत्री खंडेला पर हमला बोला है।
विज्ञापन
राज्य किसान आयोग अध्यक्ष महादेव सिंह खंडेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक और पूर्व केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री महादेव सिंह खंडेला ने भीलवाड़ा में बच्चों को लेकर विवादित बयान दे दिया। पानी में डूबकर बच्चे की मौत पर खंडेला ने कहा- ये तो रोज मरते हैं, क्या बात करते हो आप? कितने ही नदियों और तालाबों में डूब गए। कल हमारे चौमूं के पास जहां रोड बनी थी। वहां कुआं था, वहां पड़कर डूब गए। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कांग्रेस नेता के ऐसे बयान और मौत पर इतनी असंवेदनशीलता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बोले- इन्हें शर्म आती नहीं
जयपुर ग्रामीण से भाजपा के लोकसभा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने महादेव सिंह खंडेला के बयान पर ट्वीट करते हुए हमला बोला। उन्होंने लिखा-'क्योंकि इन्हें शर्म आती नहीं ! संवेदनहीन कांग्रेस ने लाज-शर्म सब बेच दी है। गृह 'लूट' कुशासन में किसान आयोग के अध्यक्ष का ये बेशर्मी भरा बयान ही कुख्यात कांग्रेस के नेतृत्व की सोच, विचारधारा को दिखाता है। संवेदना के दो शब्द कहने और अपनी अव्यवस्था पर शर्मिंदगी के बजाय ऐसे बयान अब और नहीं सहेगा राजस्थान'।
विज्ञापन