फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Falling in love, the man took his daughter-in-law with him

Bundi: प्रेम में पड़कर बहू को अपने साथ ले गया ससुर, पिता की शिकायत लेकर बेटा पहुंचा थाने

Sat, 04 Mar 2023 12:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 04 Mar 2023 12:33 PM IST
सार

राजस्थान के बूंदी जिले में एक ससुर पर अपनी पुत्रवधू को भगा ले जाने का आरोप है। बेटे ने पिता पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाते हुए दोनों को तलाश करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Falling in love, the man took his daughter-in-law with him
ससुर-बहू प्रेम प्रसंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक और खबर सामने आई है। राजस्थान के बूंदी जिले में एक ससुर का अपनी पुत्रवधू पर दिल आ गया। आरोप है कि उसके बाद वह उसे लेकर घर से भाग गया। बेटे ने पिता पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाते हुए दोनों को तलाश करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

 
सदर थाना पुलिस के थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया की मामला बूंदी के सदर थाना इलाके के सिलोर गांव है। वहां के पीड़ित युवक पवन वैरागी ने इस संबंध में अपने पिता रमेश वैरागी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पवन का आरोप है कि उसके पिता उसकी पत्नी को भगाकर ले गए। पीड़ित का कहना है कि पुलिस उसकी रिपोर्ट को गंभीरता से नहीं ले रही है। पवन के छह माह की एक बेटी भी है। पीड़ित युवक का आरोप है कि वे उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। उसने आरोप लगाया कि उसका पिता पहले भी गलत-सलत हरकतें करता था। उसकी पत्नी सीधे स्वभाव की है। पिता उसे डराता धमकाता भी था। पवन आरसीसी का काम करता है। वह मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बोले- गंभीरता से हो रही मामले की जांच
सदर थाना प्रभारी अरविंद भारद्वाज का कहना कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पवन बैरागी ने पत्नी को भगाकर ले जाने के लिए पिता पर शक जाहिर किया है। जांच जारी है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। साथ ही परिजनों से भी पुलिस की मदद के लिए कहा गया है। परिजनों के द्वारा दी गई हर संभावित ठिकाने पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। पवन बैरागी द्वारा पिता रमेश बैरागी के खिलाफ दी गई रिपोर्ट में अपनी मोटरसाइकिल का चोरी होना भी बताया गया है। मामले में मोटरसाइकिल नम्बरों को आधार बनाकर भी मामले में तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed