{"_id":"65b2558a8d0be87aa507ffe6","slug":"fake-numbers-were-installed-on-school-bus-in-bikaner-police-registered-case-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: स्कूली बस पर लगे थे फर्जी नंबर, आरटीओ की जांच में खुलासा, स्कूल प्रबंधक और ड्राइवर के खिलाफ FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: स्कूली बस पर लगे थे फर्जी नंबर, आरटीओ की जांच में खुलासा, स्कूल प्रबंधक और ड्राइवर के खिलाफ FIR
Thu, 25 Jan 2024 06:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 25 Jan 2024 06:05 PM IST
सार
बीकानेर में सितंबर 23 में निजी स्कूल की बस और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई थी। पुलिस की जांच में हादसे का शिकार हुई बस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सितंबर 2023 में एक स्कूल बस और बोलेरो गाड़ी की टक्कर में कुछ बच्चे गंभीर घायल हो गए थे। मामले की जांच में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। जांच में सामने आया है कि जिस स्कूल बस का एक्सीडेंट हुआ था, उसमें फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। अब पुलिस ने स्कूल प्रबंधक और ड्राइवर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, सितंबर 23 में निजी स्कूल की बस और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई थी। हादसे में बस में सवार स्कूलों बच्चों को गंभीर चोट आई थी। एक छात्रा के तीन दांत टूट गए थे। वहीं, एक छात्र के चेहरे पर बीस टांके आए। हादसे के बाद स्कूल प्रिंसिपल की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो बस के चैसिस और ईंजन नंबर से बस के आरटीओ रजिस्टर्ड नंबर प्राप्त किए गए।
विज्ञापन
ये नंबर उस नंबर से अलग थे, जो बस एक्सीडेंट के बाद एफआईआर में दर्ज कराए गए थे। बस के नंबर एफआईआर में आरजे 07 पीबी 1543 बताए गए थे। बस के चैसिस नंबर और इंजन नंबर से इसका मिलान नहीं हो पाया। बस के चैसिस और इंजन नंबर के अनुसार उसका रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 07 पीबी 1267 है। पुलिस ने पाया कि बस चालक ने फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग किया था। जिसके बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधक और चालक हरीश के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन