फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fake ghee making factory busted in Jhalawar, large number of tins, empty wrappers recovered

Rajasthan News: झालावाड़ में नकली घी बनाने के कारखाने का पर्दाफाश, बड़ी संख्या में टिन, खाली रैपर बरामद

Wed, 22 Feb 2023 07:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 22 Feb 2023 07:06 PM IST
सार

राजस्थान के झालावाड़ में नकली घी बनाने के कारखाने का पर्दाफाश हुआ है। बड़ी संख्या में नकली घी, खाली रैपर, स्टीकर, खाली टिन, टिन पैकिंग मशीन और कारोबार में प्रयुक्त अल्टो कार जब्त हुआ है।  
 

विज्ञापन
Fake ghee making factory busted in Jhalawar, large number of tins, empty wrappers recovered
झालावाड़ में नकली घी बनाने की फैक्ट्री ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झालावाड़ जिले में झालरापाटन थाना पुलिस और डीएसटी ने मंगलवार रात संयुक्त कार्रवाई में ग्रोथ सेंटर आवासीय कॉलोनी में संचालित नकली घी बनाने के कारखाने पर छापा मारा। वहां से बड़ी मात्रा में नकली घी, घी बनाने में प्रयुक्त सामग्री, उपकरण और कारोबार में प्रयुक्त कार बरामद की है।

विज्ञापन


एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि नकली खाद्य सामग्री बनाने में लिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा व सीओ बृजमोहन मीणा के सुपरविजन एवं थानाधिकारी महावीर सिंह ओर डीएसटी प्रभारी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई थी। टीम को सूचना मिली थी कि ग्रोथ सेंटर आवासीय कॉलोनी में थाना असनावर निवासी बालचंद पाटीदार के मकान के एक कमरे में नकली घी बनाने का कारोबार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर थाना झालरापाटन और डीएसटी टीम द्वारा मौके पर छापा मारा गया। नकली घी का कारोबार कर रहा रघुनाथपुरा थाना रायपुर निवासी महावीर दांगी पुलिस टीम के आने की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया था। आरोपी किराये के मकान में नकली घी बना रहा था। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बुलवाकर सैम्पलिंग करवाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से पुलिस ने नकली घी, विभिन्न प्रचलित ब्रांड के देशी घी की पैकिंग के 65 खाली रैपर, एक लीटर पैकिंग के 1370 खाली कवर, 85 खाली टिन कवर, 580 घी पैकिंग की खाली थैलियां, 30 बारकोड स्टीकर पट्टी, 20 आईएसआई मार्क स्टीकर, 11 टैंपर प्रूफ प्लेन ढक्कन, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, टिन के ढक्कन पैक करने की दो मशीन, पाउच सील करने की एक इलेक्ट्रिक मशीन, सदाबहार सोयाबीन ऑयल के छह खाली टिन, दीपज्योति रिफाइंड ऑयल के 9 खाली टिन, 16 रबड़ की मोहर, नकली घी का एक ड्रम, एक गैस सिलेंडर और चूल्हा तथा अल्टो कार बरामद की है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed