फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fairs will be held in Rajasthan after two years

Rajasthan: दो साल बाद प्रदेश में होगा मेलों का आयोजन, अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश

Fri, 22 Jul 2022 07:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 22 Jul 2022 07:04 PM IST
सार

राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बोराणा ने बताया कि कोरोना के कारण दो साल से मेलों का आयोजन नहीं किया जा रहा था। अब स्थितियां सामान्य हो गई हैं, ऐसे में एक बार फिर मेलों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Fairs will be held in Rajasthan after two years
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा ने बताया कि कोरोना के बाद प्रदेश में मेलों के आयोजन की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है। सरकार मेलों के आयोजन के लिए सख्त व्यवस्था करेगी।  बोराणा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुसार प्रदेश में आयोजित होने वाले मेलों, उत्सवों और धार्मिक पदयात्राओं में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस संबंध में सभी जिला कलक्टरों को पत्र भी लिखा गया है। आयोजित होने वाले मेलों के आयोजकों और प्रशासन के संबंधित विभागों के साथ मेला पूर्व प्रबंधन की संयुक्त बैठक की गई है। सभी को मेले में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।  
विज्ञापन


बोरणा ने कि कोरोना के कारण दो साल से मेलों का आयोजन नहीं किया जा रहा था। अब स्थितियां सामान्य हो गई हैं, ऐसे में एक बार फिर मेलों का आयोजन किया जाएगा। मेला क्षेत्र में सफाई, रोशनी, पेयजल, सड़कें और यातायात के साथ ही सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण अधिकारियों के साथ वह खुद आयोजन स्थलों और पदयात्रा मार्गों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed