फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Experts say that by accelerating the investigation and prompt treatment, the Corona virus in India can be prevented

'जांच में तेजी और तुरंत इलाज से रूक सकता है कोरोना वायरस'

Mon, 13 Apr 2020 08:35 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 13 Apr 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Experts say that by accelerating the investigation and prompt treatment, the Corona virus in India can be prevented
Coronavirus Lockdown in Photos - फोटो : PTI
क्या कोरोना वायरस संक्रमण को शुरुआती दौर में तेजी से जांच करने के बाद तुरंत उपचार से इसके फैलने को रोका जा सकता है? यह सवाल इसलिए भी अहम है, क्योंकि दुनिया के कई बड़े देश ऐसा करने में विफल रहे हैं, जिसका हर्जाना वहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती जांच और तेजी से इलाज कर कोरोना वायरस को रोका जा सकता है।
विज्ञापन


इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट एडं रिसर्च विश्वविद्यालय (आईआईएचएमआर) के अध्यक्ष डॉ एस.डी. गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 के मामलों को खोजने, अधिक संख्या में जांच करने, उपचार करने और संक्रमित व्यक्ति या संक्रमण के संदिग्ध व्यक्ति को कोरनटाइन में भेजने की हमारी क्षमता बढाने के लिए एक प्रणाली का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में अविश्वसनीय क्षमता है। देश के पास इस तरह के मामलों से लड़ने का माद्दा है। ऐसे में अगर इन चीजों को लागू किया जाए तो हम लॉकडाउन से सफलता पूर्वक निकलने की सोच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि महामारी विज्ञान के विशेषज्ञ गुप्ता, राजस्थान के मुख्यमंत्री के कोविड-19 के लिये तकनीकी परामर्श समिति के सदस्य भी हैं। उन्होंने कहा कि भारत कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए तुरंत और समय पर कार्रवाई कर रहा है। अब तक 1.87 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसके अलावा जांच की क्षमता को और बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed