फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Excise Department action on Delhi-Mumbai Expressway

Dausa: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 42 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त

Sat, 04 Nov 2023 12:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 04 Nov 2023 12:57 PM IST
सार

Dausa: आबकारी आयुक्त व दौसा जिला कलेक्टर कमर उल जमान के निर्देशन में लगातार नाकाबंदी की जा रही है। इसी के चलते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार्रवाई के दौरान 42 लाख रुपये के मादक पदार्थ को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
Excise Department action on Delhi-Mumbai Expressway
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबकारी थाना दौसा के जाप्ते द्वारा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के डूंगरपूर इन्टरचेंज के पास लालसोट रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक कन्टेनर लालसोट रोड से आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रुकवाकर ड्राइवर विष्णु कुमार से ट्रक में भरे सामान के बारे में पूछा तो उसने हार्डवेयर का सामान होना बताया, लेकिन शक होने पर कन्टेनर की तलाशी ली गई तो कन्टेनर में प्लास्टिक के कट्टे रखे पाये गये।

विज्ञापन


आरोपी को किया गया गिरफ्तार

जिसके बाद उसे खोलकर देखा तो उसमें डोडा चूरा होना पाया गया। जोकि मादक पदार्थ की श्रेणी में आता है। जिसका परिवहन एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध माना जाता है। बताया गया कि प्लास्टिक के 81 कट्टे में डोडा चूरा की कुल मात्रा करीब 1400 किलोग्राम होना पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई जा रही है। इस पूरे मामले के बाद आरोपी विष्णु कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed