{"_id":"64f3778b6489df5b4f068653","slug":"ex-rajasthan-cm-vasundhara-raje-with-congress-mp-gaurav-gogoi-at-udaipur-airport-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पूर्व CM राजे और कांग्रेस सांसद गोगोई की मुलाकात से गरमाई सियासत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पूर्व CM राजे और कांग्रेस सांसद गोगोई की मुलाकात से गरमाई सियासत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
Sat, 02 Sep 2023 11:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:27 PM IST
सार
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की एक दिन पहले उदयपुर एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई। जिसकी जानकारी गोगोई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें शेयर कर दी। जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन
उदयपुर एयरपोर्ट पर मुलाकात की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन गौरव गोगोई और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की एक दिन पहले उदयपुर एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई। इसकी तस्वीरें गोगोई ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले हुई मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। गोगोई के तस्वीरें शेयर करने के बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गौरव गोगोई ने फेसबुक पर इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया से उदयपुर एयरपोर्ट पर मुलाकात की। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 पर उनसे चर्चा की।
विज्ञापन
Ex Rajasthan CM Vasundhara Raje with Congress MP Gaurav Gogoi at Airport. pic.twitter.com/J9KTO1FSPn
विज्ञापन विज्ञापन— Rahul Gandhii (@Armanjems1) September 2, 2023
सोशल मीडिया पर भी ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इसे लेकर लोग तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, ये मुलाकात कोई इत्तेफाक थी या शिष्टाचार भेंट इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। भाजपा नेताओं की ओर से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।