फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   EX CM Vasundhara Raje taunt on dismissal of Rajendra Gudha minister post says truth has to pay price

Rajasthan: राजेंद्र गुढ़ा की मंत्री पद से बर्खास्तगी पर पूर्व CM राजे का तंज, कहा- सच को कीमत चुकानी पड़ती है

Sat, 22 Jul 2023 12:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 22 Jul 2023 12:28 PM IST
सार

मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की बर्खास्तगी पर भाजपा नेता कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गए हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि अपने आपको गांधीवादी बताने वाली कांग्रेस ने सच बोलने पर अपने ही मंत्री को बर्खास्त कर साबित कर दिया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की भयावह स्थिति को संभालना अब उनके बस की बात नहीं है।

विज्ञापन
EX CM Vasundhara Raje taunt on dismissal of Rajendra Gudha minister post says truth has to pay price
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा की बर्खास्तगी के बाद उन्हें भाजपा नेताओं का समर्थन मिलने लगा है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी राजेंद्र गुढ़ा के समर्थन में उतर आई हैं। राजे ने कहा कि कहने को तो हर गलती कीमत मांगती है। लेकिन, वास्तविकता में यहां हर सच को कीमत चुकानी पड़ती है।   

विज्ञापन


पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि सच - न सुनेंगे, न देखेंगे, न बोलेंगे . . . अपने आपको गांधीवादी बताने वाली कांग्रेस ने सच बोलने पर अपने ही मंत्री को बर्खास्त कर साबित कर दिया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की भयावह स्थिति को सम्भालना अब उनके बस की बात नहीं है। कहने को तो हर गलती कीमत मांगती है। लेकिन, वास्तविकता में यहां हर सच को कीमत चुकानी पड़ती है।
विज्ञापन



 
इस बयान के कारण बर्खास्त किए गए राजेंद्र गुढ़ा
दरअसल, महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपनी ही कांग्रेस सरकार पर सवाल उठा दिए थे। उन्होंने कहा था किहमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। हमें ये बात स्वीकार करनी चाहिए कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, इसलिए हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed