{"_id":"674a7a3f65889c9dbc0e82a6","slug":"encroachment-removed-from-the-campus-of-the-newly-built-government-college-in-savar-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: सावर में नवनिर्मित गवर्नमेंट कॉलेज के परिसर से हटाये अतिक्रमण, 6 पक्की दुकानें व चारदिवारी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: सावर में नवनिर्मित गवर्नमेंट कॉलेज के परिसर से हटाये अतिक्रमण, 6 पक्की दुकानें व चारदिवारी तोड़ी
Sat, 30 Nov 2024 08:06 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 30 Nov 2024 08:06 AM IST
सार
Kekri: जिला कलेक्टर श्वेता चौहान के निर्देश पर केकड़ी जिले के सावर कस्बे में नवनिर्मित सरकारी कॉलेज भवन के परिसर में काबिज पक्के अतिक्रमण शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ कर हटा दिए गए। तहसील प्रशासन की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमियों को ताकीद भी की गई।
विज्ञापन
सावर में नवनिर्मित गवर्नमेंट कॉलेज के परिसर से हटाये अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केकड़ी जिले के सावर कस्बे में अजमेर-कोटा स्टेट हाइवे पर नवनिर्मित सरकारी कॉलेज भवन के परिसर में बेशकीमती जमीन पर किये गए अतिक्रमणों को सावर तहसीलदार भगवती प्रसाद वैष्णव की अगुवाई में जेसीबी मशीन से तोड़कर हटा दिया गया। मौके पर अतिक्रमणकारियों द्वारा विरोध कर अशांति फैलाने व माहौल बिगाड़ने की आशंका के चलते अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर भारी पुलिस लवाजमा व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सावर में अजमेर-कोटा राजमार्ग पर केकड़ी की तरफ ग्राम ओंकारपुरा के पास सरकार ने अभी हाल ही में साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से राजकीय महाविद्यालय का नया भवन निर्माण करवाया है। उक्त सरकारी कॉलेज परिसर में बेशकीमती जमीन पर अनेक अतिकर्मियों ने पक्का निर्माण कर व बाड़े बनाकर अवैध अतिक्रमण व कब्जे कर रखें थे। इस कॉलेज भवन को हाल ही में निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद गत दिनों 22 नवंबर को कॉलेज प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया। मगर यहां दूसरे फेज में चारदीवारी सहित कुछ काम होना बाकी रह गए हैं। इन कार्यों में यहां कतिपय लोगों द्वारा किये गए अतिक्रमण बाधा बने हुए थे।
विज्ञापन
इन अतिक्रमणों को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रशासन के आला अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर केकड़ी जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने सावर के उपखंड व तहसील प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर के निर्देश पर शुक्रवार को सावर तहसीलदार भगवती प्रसाद वैष्णव की अगुवाई में राजस्व टीम अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंच गई। अतिक्रमण हटाये जाने के दौरान एहतियात के तौर पर सावर थाना प्रभारी सुमन चौधरी भी भारी पुलिस लवाजमें के साथ मौके पर तैनात रही।
विज्ञापन
पूरी तैयारी के साथ आये प्रशासनिक अमले में सार्वजनिक निर्माण विभाग की कनिष्ठ अभियन्ता हंसा रामावत भी शामिल रही। राजस्व टीम ने पुलिस व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में दो जेसीबी मशीनों से कॉलेज परिसर में काबिज अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होनें कार्रवाई का विरोध भी करना चाहा, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी दाल नहीं गली और शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दे दिया गया।
कार्रवाई के अंतर्गत कालेज परिसर के गेट पर बनी दो पक्की दुकानें, जिनकी छत पर चद्दर लगे हुए थे, जेसीबी मशीन द्वारा तोड़ दी गई। इसी दौरान दूसरी जेसीबी मशीन से चार पक्की दुकानें, अवैध चारदीवारी व एक बड़ा गेट तोड़ा गया। अधिकारियों द्वारा अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि फिर से अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्राम पंचायत बाजटा के गिरदावर मनोज शर्मा, सावर गिरदावर कालूराम मीणा, ग्राम पंचायत घटियाली गिरदावर रामराज मीणा, घटियाली पटवारी कमलेश मीणा, सावर पटवारी भरत शर्मा, पटवारी मुकेश बैरवा, पटवारी प्रधान मीणा, पटवारी लक्ष्मण कुमावत सहित कई राजस्वकर्मी मौजूद थे।