फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Election Model Code of Conduct in Rajasthan, unaccounted money liquor seized for millions of rupees

आचार संहिता के बाद राजस्थान में करोड़ों रूपये और शराब जब्त

Sun, 28 Apr 2019 09:35 PM IST
अमर शर्मा भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 28 Apr 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
Election Model Code of Conduct in Rajasthan, unaccounted money liquor seized for millions of rupees
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान लोकसभा चुनाव के लिये आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 32.63 करोड़ रूपये मूल्य की नकदी, शराब, ड्रग्स, मादक पदार्थ, सोना चांदी एवं अन्य वस्तु एवं वाहन जब्त किये गये।
विज्ञापन


राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कुल 3.34 करोड़ रूपये नकद, शराब अनुमानित मूल्य रूपये 5.60 करोड़, 13.04 करोड़ रूपये मूल्य की ड्रग एवं नारकोटिक पदार्थ, सोना-चांदी एवं अन्य मूल्यवान वस्तुएं जिनका मूल्य 7.38 करोड़ रूपये तथा अन्य वस्तुएं एवं विभिन्न प्रकार के वाहन जिनका अनुमानित मूल्य 3.28 करोड़ रूपये जब्त किए गए हैं। इस तरह कुल 32.63 करोड़ रूपये मूल्य की विभिन्न जब्तियां की गई हैं।
विज्ञापन


कुमार ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात विभिन्न वाहनों की चेकिंग के बाद जुर्माने के तौर पर 12.57 करोड़ रूपये जमा किये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 2,361 अवैध हथियार, 1,577 कारतूस, 2,760 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थों की जब्ती की गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 1 लाख 72 हजार 6 हथियारों के लाइसेंस जारी किये हुये है। अब तक कुल 1,58,230 लाइसेंस हथियार जमा हो चुके हैं। राज्य में अब तक सीआरपीसी के निरोधात्मक प्रावधानों के तहत 1,13,024 प्रकरणों में 2,28,588 व्यक्तियों को पाबंद किया गया है। कुल 1,43,084 गैर जमानती वारंटों की तामील कराई गई है।

कुमार ने बताया कि राज्य में कुल 5,377 संवेदनशील गांवों का चिन्हीकरण किया गया है। उसमें से 3,401 व्यक्तियों को उपद्रवियों के रूप में चिन्हीकरण कर 1,05,702 व्यक्तियों को पाबंद किया गया है। 


इसी तरह राज्य में चुनाव व्यय निगरानी के लिए कुल 315 फ्लाइंग स्क्वाड, 315 स्थैनिक निगरानी दल, 175 वीडियो सर्विलांस टीम, 109 वीडियो वीविंग टीम तथा 106 अकाउंटिंग टीमों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 20 आबकारी दल, 40 आयकर दल, पांच नारकोटिक्स दल कार्यरत हैं।ो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed