फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Election 2023 As Elections Approach Helicopter Fares Increase in Madhya Pradesh and Rajasthan

Election 2023: हेलीकॉप्टर ही नहीं किराया भी भर रहा उड़ान, दो चुनावी राज्यों में एक घंटे की कीमत लाखों में

Thu, 19 Oct 2023 11:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 19 Oct 2023 11:03 PM IST
सार

Election 2023: चुनावी माहौल के बीच राजस्थान और मध्यप्रदेश में हेलीकॉप्टर की मांग बढ़ गई है, इससे एक घंटे का किराया चार लाख रुपये तक पहुंच गया है। पार्टी के बड़े नेता समय बचाने के साथ-साथ सभा में भीड़ जुटाने के लिए भी हेलीकॉप्टर का प्रयोग करते हैं।

विज्ञापन
Election 2023 As Elections Approach Helicopter Fares Increase in Madhya Pradesh and Rajasthan
चुवानी माहौल में हेलीकॉप्टर का किराया दोगुना हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान और मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख पास आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी भी बढ़ रही है। दोनों राज्यों की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के एलान के बाद इसमें और इजाफा देखने को मिलेगा। चुनावी सभाओं का सिलसिला शुरू होगा, पार्टी के बड़े नेता एक दिन में कई सभाएं  करेंगे। इन सभाओं में आने-जाने के लिए नेताओं को हेलीकॉप्टर की जरूरत होगी। ऐसे में हेलीकॉप्टर के किराए में दोगुने से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


एक घंटे का किराया चार लाख तक 
कुछ महीने पहले जो हेलीकॉप्टर एक घंटे के लिए 1.5 लाख रुपये में किराए पर मिल रहा था। आज उसका किराया 3-4 लाख रुपये प्रति घंटा पहुंच गया है। बड़ी पार्टी और उनके नेताओं ने चुनावी सभाओं के लिए हेलीकॉप्टर बुक कर लिए हैं। ऐसे में इनकी मांग ज्यादा है, जबकि उपलब्धता कम है। इसलिए भी हेलीकॉप्टर के किराए की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश में 350 से 400 हेलीकॉप्टर हैं। इनमें से अभी 25 से 30 हेलीकॉप्टर केदारनाथ यात्रा पर लगे हुए हैं। यात्रा समाप्त होने के बाद इन हेलीकॉप्टरों भी चुनावी कार्यक्रमों में लगाया जा सकता है।     
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर उड़ान में लगातार हो रहा इजाफा
राजस्थान में सितंबर के बाद से चार्टेड हेलीकॉप्टर की उड़ानों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जुलाई में उड़ान की संख्या 398 थीं जो अगस्त में 445 हो गईं। वहीं, सितंबर महीने में 945 उड़ान दर्ज की गई थीं। अक्टूबर महीने में यह आंकड़ा 2000 के करीब पहुंच सकता है। चुनावी महीने नंवबर में इससे और अधिक इजाफा होने का अनुमान जताया जा रहा है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर की डिमांड लगातार बढ़ रही 
एसआरएस चोकर्स हब प्राइवेट लिमिटेड और महाकाल एविएशन के निदेशक संदीप शर्मा ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान के चुनाव के बीच हेलीकॉप्टर की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय में सभी हेलीकॉप्टर चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त रहते हैं। प्रमुख सीटों पर हेलीकॉप्टर की ज्यादा मांग रहती है। 


हेलीकॉप्टर के सियासी मायने भी जानिए
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में हेलीकॉप्टर को लेकर एक क्रेज रहता है। चुनाव प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर देखने के लिए लोग उत्साहित रहते हैं। ऐसे में इन्हें देखने के लिए भी हजारों की भीड़ जुटती है। इस कारण से भी पार्टी के बड़े नेता हेलीकॉप्टर के जरिए चुनावी सभाओं में पहुंचते हैं। दूसरा एक कारण ये भी है कि चुनावी संग्राम में पार्टी के बड़े नेताओं को एक दिन में कई सभाएं करनी होती हैं। ऐसे में समय बचाने के लिए भी हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया जाता है। 

जानिए, राजस्थान का चुनाव कार्यक्रम  


जानिए, एमपी का चुनाव कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed