फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Election 2023: 80 year olds will be able to vote sitting at home

Sirohi: घर बैठे मतदान कर सकेंगे 80 साल के बुजुर्ग; घर जाकर पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कराएंगे कर्मचारी

Fri, 20 Oct 2023 10:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Oct 2023 10:08 AM IST
सार

मतदान के दिन पूरी गोपनीयता बरती जाएगी। इसके लिए मतदाता को एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म नहीं भरने वाले बुजुर्ग और विशेष योग्यजन मतदाताओं को पोस्ट बैलेट का लाभ नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन
Election 2023: 80 year olds will be able to vote sitting at home
पोस्टल बैलेट से होगा मतदान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिरोही जिले में इस बार 80 साल के बुजुर्ग और विशेष योग्यजन योजना के तहत घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवरलाल ने बताया जिले में आगामी विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और विशेष योग्यजन श्रेणी के वोटर्स को इस बार घर बैठे ही मतदान करने की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन


बीएलओ ऐसे मतदातओं को चिन्हित करने में जुट गए हैं और इन श्रेणी के मतदाताओं के घर जाकर कर्मचारी पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कराएंगे। वहीं मतदान के दिन पूरी गोपनीयता बरती जाएगी। इसके लिए मतदाता को एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म नहीं भरने वाले बुजुर्ग और विशेष योग्यजन मतदाताओं को पोस्ट बैलेट का लाभ नहीं मिल पाएगा। 
विज्ञापन


संबंधित बीएलओ को घर बैठे मतदान की सुविधा प्राप्त करने के इच्छुक ऐसे मतदाताओं से फॉर्म प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा गया है। तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 20331 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के और करीब 9748 मतदाता विशेष योग्यजन है। इनमें से 673 लोगों ने घर बैठे वोटिंग करने हेतु अपना आवेदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed