{"_id":"6501edb21986b3c29b0d03b3","slug":"elderly-woman-murdered-for-not-lending-two-thousand-rupees-neighbor-youth-arrested-in-jaipur-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दो हजार रुपये उधार नहीं देने पर बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस ने पड़ोसी युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दो हजार रुपये उधार नहीं देने पर बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस ने पड़ोसी युवक को किया गिरफ्तार
Wed, 13 Sep 2023 10:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 13 Sep 2023 10:43 PM IST
सार
पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि उसने बुजुर्ग महिला से दो हजार रुपये उधार मांगे थे, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। जिसके बाद उसने महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहपुरा शहर के लेट का बास रोड स्थित वार्ड नंबर 27 में दिन दहाड़े हुई बुजुर्ग महिला की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रवि योगी मृतका का पड़ोसी है। आरोपी ने 2 हजार रुपये उधार नहीं देने पर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
शाहपुरा पुलिस उपाधीक्षक उमेश निठारवाल ने बताया कि 11 सितंबर को लेट का बास रोड स्थित मकान में देर शाम शकुंतला का कमरे में पड़ा मिला था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजीव पचार समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान सामने आया कि महिला का पति बजरंग लाल शर्मा घटना के समय जयपुर गया था।
विज्ञापन
हत्या के खुलासे के लिए एसपी राजीव पचार ने शाहपुरा पुलिस और डीएसटी की 5 टीमें गठित की। पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों की सहायता से जांच शुरू की। साथ ही एक दर्जन लोगों से पूछताछ भी की। इस दौरान पुलिस को पड़ोस में रहने वाले रवि योगी पर संदेह हुआ।
विज्ञापन
घटना के बाद रवि अपनी पत्नी को लेकर रिश्तेदारी में चला गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने महिला से दो हजार रुपये उधार मांगे थे, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। जिसके बाद उसने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी थी।