फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Eight year old girl raped in Bikaner suspected accused absconding

Bikaner News: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस की टीम घर पहुंची तो भागा संदिग्ध लड़का, तलाश जारी

Tue, 09 Jan 2024 03:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 09 Jan 2024 03:22 PM IST
सार

आठ साल बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम आरोपी संदिग्ध को पकड़ने के लिए उसे घर पहुंची, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Eight year old girl raped in Bikaner suspected accused absconding
बीकानेर में मासूम से दुष्कर्म - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर जिले में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना जिले के सींथल गांव की है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी युवक फरार है, नापासर थाना पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।  

विज्ञापन


एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर गई थी, लेकिन पुलिस को देख वह फरार हो गया।   
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने एक मोहित नाम के लड़के पर उनकी आठ साल की बेटी से दुष्कर्म करने का शक जताया है। आरोपी लड़के की उम्र 20 साल के करीब है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया है। साथ ही आरोपी को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed