फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Eight people injured as a camper vehicle of devotees going to visit Butati Dham overturned in Nagaur

Nagaur Road Accident: बुटाटी धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कैंपर गाड़ी पलटी, 8 लोग घायल

Thu, 06 Oct 2022 02:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Oct 2022 02:26 PM IST
सार

राजस्थान के नागौर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। ये लोग बुटाटी धाम दर्शन करने जा रहे थे।

विज्ञापन
Eight people injured as a camper vehicle of devotees going to visit Butati Dham overturned in Nagaur
घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर में सदर थाने इलाके के खरनाल के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कैंपर गाड़ी पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का नागौर के जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन


बता दें, सदर थाना इलाके के खरनाल गांव के बस स्टेशन के पास गुरुवार को टंकला के एक ही परिवार के लोग अपनी कैंपर गाड़ी लेकर बुटाटी धाम दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान नागौर की तरफ से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी ने पलटी मार ली।  कैंपर चालक ओमप्रकाश जाट ने बताया, सामने गलत दिशा और तेज गति से आ रही बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कैंपर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे के दौरान गगानन्द पुत्र सहीराम (3), सुवा पत्नी सहीराम (28), परमा पत्नी कोजाराम (29), सुरजू पत्नी घेवरचंद, घेवरचंद पुत्र मन्निराम, मोहनी देवी पत्नी रामदेव, बिच्छू पत्नी चुनाराम, रूपाबाई पत्नी ओमप्रकाश का इलाज नागौर की जेएलएन अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed