फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Eight children died in Jhunjhunu and Bikaner while playing in Rajasthan

खेलते वक्त हादसा: अनाज के कंटेनर में बंद होने और मिट्टी में दबने से 8 बच्चों की मौत, सीएम ने जताया दुख

Mon, 22 Mar 2021 03:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 22 Mar 2021 03:50 AM IST
विज्ञापन
Eight children died in Jhunjhunu and Bikaner while playing in Rajasthan
Rajasthan CM Ashok Gehlot - फोटो : ANI

राजस्थान में दो अलग-अलग घटनाओं में आठ बच्चों की मौत हो गई। बीकानेर में अनाज के कंटेनर में बंद हो जाने से पांच और झुंझुनू में मिट्टी के ढेर में दब जाने से तीन बच्चों की जान चली गई।

विज्ञापन


अनाज कंटेनर में बंद हो गए बच्चे
बीकानेर में हिमतासर गांव में अनाज के कंटेनर में बंद हो जाने से पांच बच्चों की मौत हो गई। बीकानेर की पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने रविवार को बताया, खेलते समय ये बच्चे एक खाली कंटेनर में कूद गए, बाद में कंटेनर गलती से बंद हो गया। बच्चों की मां ने उनकी तलाश के दौरान, कंटेनर खोला और उन्हें इसके अंदर पाया। ये सभी बच्चे तीन से आठ वर्ष की आयु के थे, जिनमें चार लड़कियां और एक लड़का था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुख 
इन दोनों घटनाओं पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा हिमतासर गांव, नापासर (बीकानेर) और चिराना गांव, उदयपुरवाटी (झुंझुनू) में खेलते समय हुए हादसों में आठ बच्चों की मृत्यु हृदयविदारक व दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। घायल बच्चे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिट्टी के ढेर में दब जाने से हुई मौत 
झुंझुनू जिले में मिट्टी के ढेर पर खेल रहे तीन बच्चों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र में हुई। घटना के तुरंत बाद बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए। एक बच्चे का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed