फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ED raid on Kalam coaching team engaged in investigation of paper leak and money laundering

Sikar News: कलाम कोचिंग पर ईडी की रेड से हड़कंप; पेपर लीक और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में जुटी टीम

Mon, 07 Aug 2023 01:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 07 Aug 2023 01:33 PM IST
सार

सीकर के नवलगढ़ रोड पर स्थित कलाम कोचिंग संस्थान पर सोमवार को ईडी के पहुंचने पर हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोचिंग के अंदर नहीं आने दिया गया। कलाम कोचिंग RAS परीक्षा में एक साथ कई सिलेक्शन देने के कारण चर्चा में आया था।

विज्ञापन
Sikar News ED raid on Kalam coaching team engaged in investigation of paper leak and money laundering
नवलगढ़ रोड स्थित कलाम कोचिंग संस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सीकर में ईडी ने सोमवार को दस्तक दी। नवलगढ़ रोड पर स्थित कलाम एकेडमी कोचिंग संस्थान में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पहुंचने पर अफरा-तफरी मच गई। ईडी ने आते ही कोचिंग में किसी को भी अंदर आने नहीं दिया। ईडी के अधिकारी कोचिंग के अंदर जांच-पड़ताल की कार्रवाई में जुटे हुए हैं। ईडी की टीम पेपर लीक और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


कलाम कोचिंग ईडी के दायरे में
कलाम कोचिंग के ऊपर ईडी की कार्रवाई से जहां पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, इस कार्रवाई को लोग वरिष्ठ और कद्दावर कांग्रेस नेता से जोड़कर भी देख रहे हैं। चर्चा है कि कलाम कोचिंग में नेता के निकटवर्ती परिजन भी हिस्सेदार बताए जा रहे हैं। पिछले दिनों RPSC भर्ती में हुए घोटाले के मद्देनजर भी ईडी की इस रेड को जोड़कर देखा जा रहा है। कलाम कोचिंग का नाम विधानसभा में भी उठ चुका है। एक साथ कई सलेक्शन RAS भर्ती परीक्षा में देने के कारण यह कोचिंग पहले भी चर्चा में आ चुका है। तब बीजेपी विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में मामला उठाया था।
विज्ञापन


ईडी की इस कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन पूरे शहर में चर्चाओं का दौर जारी है। माना यह भी जा रहा है कि बीजेपी सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने पिछले दिनों ईडी को जो शिकायत की थी और कुछ कोचिंग वालों ने ईडी को जानकारी दी थी। उसमें कलाम कोचिंग का भी नाम था। इसी के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed