{"_id":"652ad0812635e13306009d66","slug":"ed-raids-seven-locations-in-paper-leak-case-cash-worth-rs-24-lakh-seized-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पेपर लीक मामला में ईडी ने सात ठिकानों पर मारा छापा, 24 लाख की नकदी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पेपर लीक मामला में ईडी ने सात ठिकानों पर मारा छापा, 24 लाख की नकदी जब्त
Sat, 14 Oct 2023 11:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:01 PM IST
सार
राजस्थान में पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की नेता प्रेरणा चौधरी समेत लोगों के सात ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, संपत्ति बिक्री की प्रतियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 24 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान में पेपर लीक मामले में छापा मारने के बाद 24 लाख रुपये नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं। ईडी अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि वरिष्ठ शिक्षक द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा 2022 के पेपर लीक मामले में कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की नेता प्रेरणा चौधरी, अशोक कुमार जैन, सुरेश ढाका और अन्य के सात आवासीय परिसरों पर शुक्रवार को छापा मारा गया। इस दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, संपत्ति बिक्री की प्रतियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 24 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।
इधर, खोड़निया ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने यह भी कहा कि कथित तौर पर झूठे आरोप लगाने के लिए वह जल्द ही राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे। खोड़निया ने कहा, इस मामले में गिरफ्तार राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सदस्य बाबूलाल कटारा से उनका कोई संबंध नहीं है। ईडी ने राजस्थान पुलिस की भूपेंद्र सरन समेत आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की है। ईडी ने हाल ही में भूपेंद्र सरन को गिरफ्तार किया था।