फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   E-Mitra Plus operators demonstrated at Collectorate in Tonk

Tonk: ई-मित्र प्लस ऑपरेटर्स ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Tue, 15 Mar 2022 03:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 15 Mar 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
E-Mitra Plus operators demonstrated at Collectorate in Tonk
protest in Tonk - फोटो : Amar Ujala Digital

टोंक में ई-मित्र प्लस ऑपरेटर्स ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ऑपरेटर्स पंचायत मुख्यालय पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में स्थाई नियुक्ति और उचित मानदेय की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन

भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर कार्यरत ई-मित्र प्लस ऑपरेटर्स ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में स्थाई नियुक्ति की मांग करते हुए उचित मानदेय की मांग को लेकर अपना रोष प्रकट किया। ई मित्र ऑपरेटर्स ने बताया कि सरकार की 400 से ज्यादा योजनाओं को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र के जरिए आम लोगों तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन


ये हैं मांगें
प्रदर्शनकारी ऑपरेटर्स का कहना है कि बजट 2021 में प्रस्तावित ग्राम पंचायत कार्यालय पर मनरेगा भर्ती में ग्राम पंचायत ई-मित्र संचालकों को ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में ई मित्र संचालकों को स्थाई नियुक्ति दी जाए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत ई- मित्र संचालकों का मानदेय तय किया जाए और ई- मित्र संचालकों का मानदेय न्यूनतम मजदूरी के तहत तय किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed