{"_id":"60aa0dc08ebc3e29c3413c57","slug":"dungarpur-police-recovered-black-money-during-car-search-machines-had-to-be-ordered-from-bank-to-count-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूंगरपुरः कार तलाशी के दौरान पुलिस ने बरामद किया काला धन, रुपये गिनने के लिए बैंक से मंगानी पड़ी मशीनें, सुबह से हुई शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूंगरपुरः कार तलाशी के दौरान पुलिस ने बरामद किया काला धन, रुपये गिनने के लिए बैंक से मंगानी पड़ी मशीनें, सुबह से हुई शाम
Sun, 23 May 2021 01:39 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 23 May 2021 01:39 PM IST
सार
राजस्थान पुलिस ने डूंगरपुर थाना क्षेत्र में एक कार की तलाशी के दौरान 4.5 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है। कथित तौर पर दिल्ली से गुजरात जा रहे हवाला के इस पैसे को गिनने के लिए बैंक से मशीनें मंगवानी पड़ गईं, फिर रुपये गिनने में सुबह से शाम हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात बॉर्डर के करीब राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में आए दिन पुलिसकर्मी तस्करों और दो नंबर की काली कमाई पर शिकंजा कसते हैं। यहां शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस हर रोज की तरह ही नेशनल हाइवे नंबर आठ पर ड्यूटी कर रही थी। तभी पुलिसकर्मियों को सामने से एक कार आती हुई दिखाई दी। उन्होंने चालक को रोककर कार की तलाशी ली तो सभी के होश उड़ गए। उन्हें कार के अंदर 4.5 करोड़ रुपये कैश के रूप में मिले।
विज्ञापन
बैंकों से मंगाई गई नोट गिनने वाली मशीन
जब पुलिसकर्मियों ने कार की तलाश ली तो उन्हें कार के अंदर इतने ज्यादा रुपये रखे हुए मिले कि उन्हें गिनना मुश्किल हो गया। फिर कार सहित नोटों को जब्त कर बिछीवाड़ा थाने में ले जाया गया। यहां इतने रुपयों को गिनने की व्यवस्था न होने के कारण बैंकों से नोट गिनने वाली कई मशीनें मंगवानी पड़ीं। इसके बावजूद भी पुलिसकर्मियों को नोट गिनने में सुबह से शाम तक का समय लग गया। वहीं, गिनती पूरी होने के बाद पता चला कि कार में पूरे 4.5 करोड़ रुपये रखे हुए थे।
विज्ञापन
दिल्ली से गुजरात जा रहा था पैसा: सूत्र
सूत्रों के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि यह धन हवाला का था, जो दिल्ली से गुजरात भेजा जा रहा था। डीसीपी मनोज सवारियां के अनुसार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हवाला से जुड़ा हुआ मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस अभी मौके पर कार्रवाई में लगी हुई है। कार चालक सहित मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बताते चलें कि बिछीवाड़ा थाना गुजरात की हिम्मत नगर बॉर्डर सड़क पर स्थित है। नेशनल हाइवे सड़क मार्ग यहीं से गुजरता है। आए दिन तस्करी और दो नंबरी कालाबाजारी के माल यहीं से निकलते हैं और बिछीवाड़ा थाना पुलिस कार्रवाई को अंजाम देती है।