{"_id":"67b1d94c0cdfce166b01a09f","slug":"dungarpur-mp-received-information-about-conversion-police-took-immediate-action-and-detained-11-suspects-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dungarpur: सांसद को मिली धर्मांतरण कराने की सूचना, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dungarpur: सांसद को मिली धर्मांतरण कराने की सूचना, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया
Sun, 16 Feb 2025 05:55 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 16 Feb 2025 05:55 PM IST
सार
जिले के साबला में मुंगेर भगोरा फला गांव में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सांसद मन्नालाल रावत को इस संबंध में सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के साबला क्षेत्र में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि साबला के मुंगेर भगोरा फला गांव के एक घर में भोले-भाले ग्रामीणों को उकसाकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था। इस मामले की जानकारी मिलते ही उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने तुरंत आईजी को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी संदिग्धों को डिटेन किया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि धर्म परिवर्तन को लेकर सांसद मन्नालाल रावत को सूचना मिली थी कि साबला गांव के छगनलाल के घर में भजन मंडली की आड़ में लोगों का धर्मांतरण करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर साबला थानाधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उस समय छगनलाल और उसकी पत्नी के साथ करीब 9 अन्य लोग वहां मौजूद थे, जो ईसाई धर्म से जुड़ी प्रार्थनाएं कर रहे थे। पुलिस ने धर्मांतरण की आशंका के चलते सभी 11 लोगों को हिरासत में ले लिया और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में इस तरह की गतिविधियां बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस को इसकी गहराई से जांच करनी चाहिए और धर्मांतरण से जुड़ी एजेंसियों का खुलासा कर उन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में विभाजन पैदा करने का काम कर रही हैं, जिसे रोकना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया कितने समय से चल रही थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गतिविधि के लिए कोई बाहरी संगठन या फंडिंग तो नहीं हो रही थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस संबंध में ठोस कार्रवाई की जाएगी।