फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dungarpur Deepika alias Nazira Sayyed told the video of Kuwait Had problems with husband and father-in-law

Dungarpur: दीपिका उर्फ नाजिरा सैयद का कुवैत से वीडियो वायरल, इस्लाम अपनाने के पीछे की वजह ससुर और पति

Sat, 19 Aug 2023 01:23 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 19 Aug 2023 01:23 PM IST
सार

इस्लाम कबूल करने वाली दीपिका पाटीदार से नाजिरा सैयद बनी दो बच्चों की मां का कुवैत से एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में दीपिका उर्फ नाजिरा सैयद बता रही है कि इस्लाम अपनाने के पीछे वजह ससुर और पति थे।

विज्ञापन
Dungarpur Deepika alias Nazira Sayyed told the video of Kuwait Had problems with husband and father-in-law
कुवैत से दीपिका उर्फ नाजिरा सैयद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के डूंगरपुर में दीपिका का मामला सामने आया था। जो अपने प्रेमी के साथ कुवैत चली गई थी। दीपिका उर्फ नाजिरा सैयद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस्लाम अपनाने के पीछे की वजह ससुर और पति को बता रही है, जिनसे वह परेशान थी।

विज्ञापन


बता दें, हाल ही में लव जेहाद का एक मामला डूंगरपुर जिले में सामने आया। डूंगरपुर जिले के चितरी थाना सर्कल के भेमई गांव की दीपिका पाटीदार द्वारा बीते माह की 10 तारीख को 11 साल की बेटी और सात साल के बेटे को छोड़ घर से भाग गई थी। उस महिला के एक मुस्लिम युवक से इस्लाम कबूल करते हुए निकाह करने की घटना तब सामने आई थी। जब दीपिका का पति मुकेश पाटीदार समाज के लोगो के साथ जिला पुलिस अधीक्षक से दीपिका पाटीदार और उसे भगा कर ले जाने वाले युवक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सुसर मेरे साथ गलत हरकत करता था, पति भी खामोश था
मामले में एक मुस्लिम युवक के साथ कुवैत भागकर गई दीपिका पाटीदार द्वारा पांच मिनट तीन सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। पांच मिनट से अधिक समय के इस वीडियो में पहली बार दीपिका से नाजिरा बनी दो बच्चो की मां ने इस्लाम कबूल करने के पीछे की सबसे बड़ी वजह उसके ससुर को बताया। जो पिछले दस साल से उसके साथ आये दिन गलत हरकत करता था। साथ ही उसने ससुर के द्वारा की जाने वाली हरकतों को पति मुकेश पाटीदार को बताए जाने के बाद भी उसकी रक्षा नहीं की। दीपिका उर्फ नाजिरा ने वीडियो में उसे और मुस्लिम युवक के परिवार को न परेशान करने की मीडिया और प्रशासन से अपील करते हुए नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed