फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dungarpur Crime daughter lover had taken father life wife-son and lover turned out to be killer arrested

Dungarpur Crime: विधवा बेटी की आशिकी ने ली थी बाप की जान, पत्नी-बेटा और प्रेमी निकला हत्यारा, दो गिरफ्तार

Thu, 17 Aug 2023 10:27 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Aug 2023 10:27 AM IST
सार

राजस्थान में डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में ब्लाइड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खुलासे के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Dungarpur Crime daughter lover had taken father life wife-son and lover turned out to be killer arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डूंगरपुर में कुछ दिनों पहले सागवाड़ा थाना अंतर्गत हुए एक ब्लांइड मर्डर का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी मृतक की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया, 10 अगस्त को सागवाड़ा थाने में पिता की हत्या करने वाले बेटे ने प्रार्थी के रूप में एक रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका पिता हेमन्त जोशी आठ अगस्त को डैयाणा मोड पर सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। इस पर वह पिता को लेकर घर आया और नौ अगस्त को उसके पिता की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर बेटे की रिपोर्ट के आधार पर मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। क्योंकि अन्य परिजनों ने उसकी मौत को लेकर अंदेशा जताया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की गम्भीरता को लेते हुए एक टीम का गठन किया जिन्हें क्षेत्र के वाशिंदों से खुफिया रिपोर्ट मिली और उसी आधार पर पुलिस ने संदिग्धों के अलावा परिजनों से भी पूछताछ प्रारंभ की तो उसमें पता चला कि मृतक की एक बेटी जो विधवा होने के बाद उसके साथ ही रह रही थी। उसका डायालाल उर्फ दीपक नामक युवक के साथ प्रेम संबध चल रहा था। इस संबंध को लेकर उसका पिता खफा था, जिस पर पिता ने अपनी ही बेटी को जहर देकर मारने की कोशिश की और घर से निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बेटे द्वारा दोबारा खड़गदा मोड से उसे घर लाया गया, जिसके बाद उसके साथ बेटे, पत्नी व लड़की के प्रेमी ने झगड़ा किया। हाथापाई मारपीट के दौरान हेमंत की मौत हो गई, जिसे सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए सड़क किनारे मिलने की बात कही गई थी। पुलिस की सख्ती के आगे परिजनों ने मारपीट से मौत होने की बात कबूलने पर मामले का खुलासा हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटे और बेटी के प्रेमी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी सुशीला पत्नी हेमंत जोशी व पुत्र मुकेश जोशी को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बेटी के प्रेमी डायालाल उर्फ दीपक भटृ की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed