{"_id":"643cd3c1fdbfce08fa04dd17","slug":"dumper-crushes-mother-and-daughter-sleeping-at-factory-gate-in-rajsamand-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand: फैक्ट्री के गेट पर सो रही मां-बेटी की डंपर के कुचलने से मौत, चार लाख रुपये मुआवजे पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand: फैक्ट्री के गेट पर सो रही मां-बेटी की डंपर के कुचलने से मौत, चार लाख रुपये मुआवजे पर सहमति
Mon, 17 Apr 2023 05:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 17 Apr 2023 05:28 PM IST
सार
राजसमंद जिले के केलवा थाना अंतर्गत जेतपुरा गांव के पास बीती रात मलवाड़ा में एक फैक्ट्री के गेट पास सो रही मां-बेटी को डंपर ने कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
डंपर ने मां-बेटी काे कुचला।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसमंद जिले के केलवा थाना अंतर्गत जेतपुरा गांव के पास बीती रात मलवाड़ा में एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। मलवाड़ा में एक फैक्ट्री के गेट पास सो रही मां-बेटी को डंपर ने कुचल दिया। मृतक महिला उसी फैक्ट्री में मजदूरी करती थी। घटना की सूचना के बाद देर रात केलवा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को केलवा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम आज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला राजसमंद जिले के केलवा थाना अंतर्गत जेतपुरा गांव के पास मलवाड़ा का है। यहां फेल्सफार मिनरल से भरे डंपर ने जेके मिनकेम फैक्ट्री के गेट पर सो रही महिला मोहिनी देवी उम्र 25 वर्ष व उसकी मासूम 8 वर्ष की बेटी नेनु को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि महिला इसी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करती थी। जानकारी के अनुसार चालक डंपर बैक कर रहा था तभी ये हादसा हो गया। घटना की सूचना के बाद देर रात केलवा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को केलवा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। केलवा पुलिस घटना को लेकर अनुसंधान कर रही है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हैं हादसे
इस पूरे मामले को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार जेतपुरा के आसपास रात को अवैध मिनरल खनन लंबे समय से चल रहा है। रात में इस मार्ग पर धड़ल्ले से अवैध खनन से भरे डंपर की आवाजाही बनी रहती है। कुछ दिन पूर्व आमेट में भी अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने युवक को कुचल दिया था। गत 3 दिन पूर्व रेलमगरा क्षेत्र में भी अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने एक व्यापारी को कुचल दिया था। इतना सब होने के बावजूद प्रशासन अवैध खनन पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। इसके चलते राजसमंद में आए दिन हादसे हो रहे हैं।
चार लाख रुपये मुआवजे पर बनी सहमति
घटना के बाद मृतका के परिजन केलवा चिकित्सालय पहुंचे। परिजनों की मांग पर मुआवजे के तौर पर फैक्ट्री मालिक ने चार लाख रुपये की राशि आपसी सहमति से मुआवजे के रूप में दी। परिजनों की सहमति से मामला दर्जकर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंपा गया।