फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dumper collides with tempo in Dholpur one woman killed and 4 injured

Rajasthan: धौलपुर में डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, 4 घायल, गमी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे

Mon, 22 May 2023 08:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 22 May 2023 08:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से धौलपुर में एक परिवार के यहां गमी में आई टैंपो सवार महिलाओं को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Dumper collides with tempo in Dholpur one woman killed and 4 injured
अस्पताल में भर्ती महिलाओं का इलाज जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाटर वर्क्स चौराहे के पास एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने सवारियों से भरे एक टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। सभी उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले हैं, जो गमी में शामिल होने धौलपुर आए थे।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


टेंपो सवार सभी महिलाएं उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट कस्बे से धौलपुर शहर में गमी में शामिल होने आई थी। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया सोमवार दोपहर के बाद आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाटर वर्क्स चौराहे के पास मुरैना की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। दुर्घटना के मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को अवगत। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल 32 वर्षीय मीना पत्नी दाताराम, 48 वर्षीय कलावती पत्नी गंभीर सिंह, 36 वर्षीय विशन देवी पत्नी नंदकिशोर, 27 वर्षीय बेबी पत्नी भूरी सिंह और 48 वर्षीय जानकी देवी पत्नी बारे लाल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों स्वास्थ्य परीक्षण कर जानकी देवी को मृत घोषित कर दिया। 

उत्तर प्रदेश के आगरा की जानकी देवी की मौत
थाना प्रभारी ने बताया मृतका जानकी देवी की लाश को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डंपर चालक दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।  डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।


गमी में शामिल होने आई थीं महिलाएं
घायलों से मिली जानकारी में सभी महिलाएं उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट कस्बे से धौलपुर शहर की महात्मा नंद की बगीची के पास किसी गमी में शामिल होने आई थीं। गमी के कार्यक्रम में शामिल होकर सभी महिलाएं टेंपो में सवार होकर वापस लौट रही थी, लेकिन आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकाबू रफ्तार में आ रहे डंपर ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। घायलों में दो महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल के इमरजेंसी में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed