Rajasthan: बारां महंगाई राहत शिविर में बजा पी ले पी ले ओ मोरे राजा; नशे में धुत बिजली कर्मी ने लगाए ठुमके
बारां महंगाई राहत शिविर में ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मचारी नशे में धुत होकर शिविर में ही नाचने लगा। मामले में डांस करने वाले कर्मचारी रामावतार वर्मा और शिविर प्रभारी रामदयाल मेघवाल को सस्पेंड किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारां महंगाई राहत शिविर में अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है। दरअसल बारां जिला अस्पताल में लगाए गए स्थाई महंगाई राहत शिविर में ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मचारी शराब के नशे में नाचता दिखा। बताया जा रहा है कि बाबजी नगर बिजली ऑफिस में तैनात लाइनमैन रामअवतार की ड्यूटी इस शिविर में लगी थी। शिविर के भीतर रामअवतार शराब के नशे में पहुंचा, जहां उसने रजिस्ट्रेशन काउंटर के ऑपरेटर से जबरन शराब वाला फिल्मी गाना चलवाया, जिसके बाद वह उस गाने पर नाचता रहा।
Rajasthan: बारां महंगाई राहत शिविर में बजा पी ले पी ले ओ मोरे राजा; नशे में धुत बिजली कर्मी ने लगाए ठुमकेhttps://t.co/tlJxUKcdFL pic.twitter.com/MugyQ1iZ9t
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) June 27, 2023
यह पूरा वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि जिला प्रशासन के मामला संज्ञान में आने के बाद अब एडीएम सत्यनारायण का कहना है कि यह अनुशासनहीनता है। इसकी जांच करवाई जा रही है, इस पर जल्दी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने हरकत में आते हुए जांच कमेटी गठित की गई। जांच कमेटी के जांच रिपोर्ट के बाद डांस करने वाले कार्मिक रामावतार वर्मा, शिविर प्रभारी रामदयाल मेघवाल को सस्पेंड किया है। वहीं, संवेदक की ओर से लगाए हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को भी हटाया गया है।