फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Drugs worth Rs 2 crore 23 lakh seized

Shahpura News: दो करोड़ 23 लाख के मादक पदार्थ जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

Wed, 06 Mar 2024 06:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 06 Mar 2024 06:25 PM IST
सार

Shahpura News: शाहपुरा जिले की रायला थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शाहपुरा एसपी राजेश कुमार कांवट ने बुधवार को एसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Drugs worth Rs 2 crore 23 lakh seized
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि सुबह नाकाबंदी में बड़ी कार्रवाई करते हुए फल फ्रूट की आड़ में एक ट्रक में लगभग 2 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम डोडा पोस्त ले जाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रायला पुलिस ने नाकाबंदी कर आयशर ट्रक को पकड़ा है। उसकी जांच में 1359 किलोग्राम डोडा पोस्त पाया गया, जिसे जब्त किया है। तस्करी के मामले में एक आरोपी ट्रक के चालक संदीप कुमार पुत्र चंदू राम जाति औड निवासी हमामगढ़ मोहल्ला थाना सिटी पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में रायला पुलिस ने एक कार को पकड़ उसमें तस्करी कर लें जा रहे अवैध 4.429 किलो डोडा चूरा व 4.494 किलो अफीम का दूध पकड़ा है। जिसकी बाजार कीमत 23.13 लाख रुपये है।

विज्ञापन


अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कांवत ने पत्रकारों को बताया कि थानाधिकारीगणों को पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे। डिप्टी सुनिल शर्मा के सुपरविजन में बच्छराज थानाधिकारी रायला ने नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा पोस्त जब्त कर प्रभावी कार्रवाई की।

विज्ञापन
60 कट्टे भरे हुये मिले
आज बच्छराज चैधरी थानाधिकारी पुलिस थाना रायला मय जाब्ता द्वारा थाने के सामने नाकाबन्दी के दौरान एक आईसर ट्रक को रुकवाकर चेक किया। ट्रक में किन्नू (माल्टा) के खाली कैरट भरे हुये थे, जिनके नीचे काले व सफेद रंग के 60 कट्टे भरे हुये मिले। कट्टों में अवैध अफीम डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया। जिनका नियमानुसार कार्रवाई कर वजन करवाया गया तो कुल 1359 किलोग्राम होना पाया जाने पर जब्त किया गया और वाहन के चालक संदीप कुमार पिता चंदूराम को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed