फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Drug trafficking in luxury car: Four arrested including two women, three kg of opium milk, five lakh cash seized in Jalore

लग्जरी गाड़ी में मादक पदार्थ की तस्करी: दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, तीन किलो अफीम का दूध, पांच लाख नगद बरामद

Sun, 19 Dec 2021 12:11 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 19 Dec 2021 12:11 PM IST
सार

लग्जरी कार में सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर तीन किलो अवैध अफीम का दुध व पांच लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक एयरगन और फायर शॉट्स भी जब्त किए गए।

विज्ञापन
Drug trafficking in luxury car: Four arrested including two women, three kg of opium milk, five lakh cash seized in Jalore
मादक पदार्थ की तस्करी - फोटो : social media

विस्तार

जालोर जिले की सांचौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बीते शुक्रवार को लग्जरी कार में सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर तीन किलो अवैध अफीम का दुध व पांच लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक एयरगन और फायर शॉट्स भी जब्त किए गए। अवैध अफीम की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ जारी है। जालोर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्त प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


इनमें ईश्वर लाल शर्मा पुत्र सीता राम (44) थाना रंठाजना, गौरी लाल बंजारा पुत्र बिहारी लाल (52) थाना धमोतर, देवेंद्र मेघवाल पत्नि नन्द लाल (37) थाना रंठाजना व राजकुमारी उर्फ संगीता शर्मा पत्नि स्व. मुकेश शर्मा (40) का नाम शामिल हैं। एसपी अग्रवाला ने बताया कि शुक्रवार को कस्बा सांचोर में चार रास्ता पर यातायात ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मा राम ने एक होंडा कार को रोककर कार सवार चारों लोगों से पूछताछ की तो उनकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर थाना सांचौर लेकर गए।
विज्ञापन


थाने पर थानाधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा पूछताछ कर गाड़ी की तलाशी ली गई। कार में आगे की सीट के पास एक गुप्त स्थान बना हुआ था, जिसके अंदर जीन्स पैंट के कपड़े की पैंकिंग में अफीम के दूध की तीन प्लास्टिक थैलियां और पांच लाख रुपये नकद मिले। तलाशी में एक एयरगन और एयरगन के फायर शॉट्स भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed