{"_id":"659d6dfe39eed84eec064aca","slug":"dr-ratan-tiwari-and-virendra-meena-met-chief-minister-bhajan-lal-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: क्या पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा लड़ेंगे दौसा लोकसभा से चुनाव? CM से मुलाकात के बाद तेज हुई हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: क्या पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा लड़ेंगे दौसा लोकसभा से चुनाव? CM से मुलाकात के बाद तेज हुई हलचल
Tue, 09 Jan 2024 09:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 09 Jan 2024 09:32 PM IST
सार
दौसा से सांसद जसकौर मीणा, वीरेंद्र मीणा की सगी बुआ हैं। उम्मीद की जा रही है कि अबकी बार जसकौर मीणा दौसा से सांसद का चुनाव नहीं लड़ेंगी।
विज्ञापन
सीएम को नीलकण्ठ महादेव का चित्र भेंट करते डॉक्टर रतन तिवारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसे ही विधानसभा चुनाव खत्म हुए नेता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इसी कड़ी में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रतन तिवारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ एक मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवारी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके निवास पर भेंट कर मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर रतन तिवारी के साथ पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा भी नजर आए। इस मुलाकात के बाद से चुनावी गरियारों में हलचल चल रही है कि क्या वीरेंद्र मीणा आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री से मिले हैं। हालांकि इस मामले पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर रतन तिवारी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया, लेकिन मुख्यमंत्री के साथ का यह फोटो बहुत कुछ कह रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि वर्तमान में दौसा से सांसद जसकौर मीणा, वीरेंद्र मीणा की सगी बुआ हैं। उम्मीद की जा रही है कि अबकी बार जसकौर मीणा दौसा से सांसद का चुनाव नहीं लड़ेंगी। शायद इसीलिए भी वीरेंद्र मीणा मुख्यमंत्री से जाकर मिले हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉक्टर रतन तिवारी ने दौसा पंच महादेव की नगरी में स्थित नीलकण्ठ महादेव का चित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. रतन तिवारी से आगामी लोकसभा चुनवों के मद्देनजर दौसा जिले की भौगोलिक स्थिति पर चर्चा की।
फिलहाल देश भर में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपने-अपने हिसाब से अपने-अपने क्षेत्र में तैयारी कर रहे हैं। वहीं अबकी बार हुए पांच हिंदी पट्टी राज्यों में चुनाव को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि नरेंद्र मोदी अबकी बार नए उम्मीदवारों को मौका देंगे।