फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   donation of Rs 10 crore found in Sanwalia Seth Temple of Chittorgarh

Sanwaliya Seth Temple : सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 10 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और सिक्कों की गिनती बाकी

Fri, 25 Nov 2022 12:43 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 25 Nov 2022 12:43 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ का प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर कृष्ण धाम के रूप में चर्चित है। मान्यता है कि यहां जितनी राशि चढ़ाओ, भगवान दोगुना कर देते हैं। श्रद्धालु सांवलिया भगवान को अपना बिजनेस पार्टनर भी बनाते हैं।

विज्ञापन
donation of Rs 10 crore found in Sanwalia Seth Temple of Chittorgarh
सांवलिया सेठ - फोटो : Social Media

विस्तार

चितौड़गढ़ जिले के कृष्ण धाम श्री सांवरिया सेठ मंगलवार चौदस के दिन सांवरिया सेठ का भंडार खोला गया। मंदिर बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी कैलाश चंद्र दाधिच ने बताया कि भंडार से 10  करोड़ 27लाख  500 सौ रुपये  राशि की गिनती की गई।

विज्ञापन


भंडार की गिनती के दौरान मंदिर बोर्ड के चेयरमैन भेरू लाल गुर्जर, प्रशासनिक अधिकारी कैलाश चंद्र दाधीच, नंदकिशोर ट्रेलर रोकडिया मंदिर बोर्ड के सदस्य अशोक शर्मा भेरूलाल सोनी और मंदिर मंडल के कर्मचारी मौजूद रहे। 22 नवंबर को भंडार से 14 भरे बोरे नोट निकले। जिसकी गिनती 7 करोड़ 10  लाख 76 हजार  500 रुपये की गई। 24 नवंबर को 3 करोड 16 लाख 25 हजार रुपये की गिनती हुई। कुल मिलाकर राशि 10 करोड़ 27 लाख 500 रुपये की राशि की गिनती हुई थी। बाकी की गिनती दो दिन का समय लगेगा। 

विज्ञापन


इस पर बड़ौदा बैंक एवं एस. बी. जे. बैंक पंजाब नेशनल बैंक इंडियन बैंक की टीम उपस्थिती मे गिनती की थी। साथ ही छोटे नोटों की गिनती और सिक्कौ की गिनती करना बाकी है। सोना-चांदी का तौल भी करना अभी शेष है। यह भंडार दो दीपावली के बाद यह भंडार दो महीने बाद खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान को बनाते हैं बिजनेस पार्टनर
सांवलिया सेठ मंदिर चित्तौड़गढ़ से 28 किमी दूरी पर भादसोड़ा ग्राम में है। प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर कृष्ण धाम के रूप में चर्चित है। मंडफिया मंदिर देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के अन्तर्गत आता है। मान्यता है कि जो भक्त खजाने में जितना देते हैं, सांवलिया सेठ उससे कई गुना ज्यादा भक्तों को वापस लौटाते हैं। व्यापार जगत में उनकी ख्याति इतनी है कि लोग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए उन्हें अपना बिजनेस पार्टनर बनाते हैं। 


भंडारे से निकलता है डॉलर, पाउंड, दिनार
सांवलिया जी मंदिर का भंडारा माह में एक बार खोला जाता है। यह चतुर्दशी को खुलता है और इसके बाद अमावस्या का मेला शुरू होता है। होली पर यह डेढ़ महीने में और दीपावली पर दो महीने में खोला जाता है। सांवलिया सेठ मंदिर में कई एनआरआई श्रद्धालु भी आते हैं। एनआरआई सांवलिया जी को डॉलर, अमरीकी डॉलर, पाउंड, दिनार, रियॉल आदि के साथ कई देशों की मुद्रा भी चढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed