फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dogs attacked  10 year old child in Bundi mauled him to death

Rajasthan: बूंदी में कुत्तों ने 10 साल के बच्चे पर किया हमला, नोंच-नोंच कर खाया, इलाज के दौरान मौत

Sun, 09 Jul 2023 06:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 09 Jul 2023 06:57 PM IST
सार

बूंदी में एक दस साल के बच्चे को कुत्तों ने बुरी तरह नोंच डाला, इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए असपताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Dogs attacked  10 year old child in Bundi mauled him to death
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान के बूंदी जिले के सदर थाना इलाके के तीखा बरडा में 10 साल के बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्चा अपने खेत पर गया था, इसी दौरान तीन आवारा कुत्तों ने उसे घेरा और नोच-नोच कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने उसे बचाय, लेकिन तब तक कुत्तों ने उसे जगह-जगह काट लिया था। 

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची  सदर थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed