Karauli: जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, पांच दिन पहले सीएचसी में हुई थी मारपीट
डॉक्टर्स का आरोप है कि करीब पांच दिन पहले कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। करौली अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर बाबूलाल मीणा ने बताया कि मासलपुर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. विजय सिंह मीणा के साथ अस्पताल परिसर में मारपीट की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने रविवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने मासलपुर सीएचसी पर कार्यरत डॉक्टर के साथ मारपीट की थी, जिसके विरोध स्वरूप जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। साथ ही 3 मई से काम बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
पांच दिन पुराना है मामला
डॉक्टर्स का आरोप है कि करीब पांच दिन पहले कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ करौली के अध्यक्ष और करौली अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर बाबूलाल मीणा ने बताया कि 24 अप्रैल को मासलपुर स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थापित डॉ. विजय सिंह मीणा के साथ अस्पताल परिसर में मारपीट की गई थी, जो निंदनीय है।
चार दिन में गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम
घटना से अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर्स और नर्सिंग कर्मियों में डर का माहौल है। जिससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में डर का माहौल है। उन्होंने बताया कि राजस्थान चिकित्सा परिचर्या अधिनियम 2008 की धारा के अंतर्गत उचित कानूनी कार्रवाई और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रविवार को डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। अगर चार दिन में आरोपियों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो करौली के सभी डॉक्टर्स काम का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे।