फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Doctors friend invested silver first, then dug a tunnel and burnt it in the ground in Rajasthan

डॉक्टर के दोस्त ने निवेश कर पहले खरीदवाई चांदी, फिर जमीन में गड़वाया और सुरंग खोद लगा दी चपत

Tue, 02 Mar 2021 05:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 02 Mar 2021 05:13 AM IST
विज्ञापन
Doctors friend invested silver first, then dug a tunnel and burnt it in the ground in Rajasthan
कोठी मीना बाजार के सामने पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला

जयपुर पुलिस ने डॉक्टर के घर से चांदी चोरी होने के मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। यह कारनामा किसी शातिर चोर का नहीं बल्कि चालाक दोस्त का था। जयपुर के वैशाली नगर इलाके के डॉक्टर सुनीत सोनी को उसके सराफ दोस्त शिखर अग्रवाल ने पहले भारी निवेश कराकर चांदी खरीदवाई और उसे सुरक्षित रखने के लिए गड्ढा खोदकर जमीन में गड़वा दिया। इसके बाद मौका देखकर खुद सुरंग खोदी और दोस्त की करोड़ों की चांदी लेकर चंपत हो गया। 

विज्ञापन


27 फीट लंबी सुरंग खोदी और चांदी की 18 सिल्लियां लेकर फरार हो गया सराफ दोस्त
जयपुर पुलिस के मुताबिक, शिखर अग्रवाल की इस जालसाजी में उसका भांजा जतिन जैन के अलावा तीन और लोगों ने साथ दिया था। 24 फरवरी को इन लोगों ने डॉक्टर के घर के पीछे खाली पड़े प्लॉट से खुदी करीब 27 फीट लंबी सुरंग के जरिये डॉक्टर की चांदी निकाल ली।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ये लोग ईंट के रूप में चांदी की 18 सिल्लियां और खूब सारे गहने चुराकर भागे हैं। वारदात का खुलासा दो दिन बाद 26 फरवरी को हुआ, जब डॉक्टर घर के बेसमेंट में गए। पुलिस शिखर व उसके भांजे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पुलिस को पता चला कि जिस प्लॉट से डॉक्टर के घर तक सुरंग खोदी गई, वह खुद शिखर अग्रवाल ने बनवारी जांगिड़ नाम के व्यक्ति को खरीदवाया था। पुलिस ने बनवारी को गिरफ्तार किया तो पता चला कि प्लाट सिर्फ कागजों में बनवारी के नाम है जबकि इसमें पूरा पैसा शिखर का ही लगा था।

बनवारी की शिनाख्त पर पुलिस ने शिखर की दुकान में काम करने वाले कालूराम सैनी, केदार जाट और रामकरण जांगिड़ को हिरासत में लिया है। रामकरण पेशे से बढ़ई है और बनवारी का पड़ोसी है। रामकरण ने बताया कि शिखर ने उसे काम होने के बाद साढ़े पांच लाख रुपये दिए थे। ये लोग पिछले साल से ही सुरंग खोद रहे थे।


तीन बक्सों में गड़े थे चांदी व गहने 
पुलिस के मुताबिक शिखर अग्रवाल ने डॉक्टर के घर के नीचे तीन बक्सों में चांदी व जेवर रखवाए थे। डॉक्टर का भरोसा जीतने के लिए शिखर उन्हें क्रेडिट पर चांदी की सिल्लियां दे देता था। पिछले साल दिवाली के आसपास जब अधिक मात्रा में चांदी इकट्ठा हो गई तो उसे घर के तहखाने में सुरक्षित रखवाने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed