{"_id":"65b3b4aea88c81a2040f6985","slug":"doctor-murdered-on-suspicion-of-illicit-relationship-in-karauli-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli: पत्नी से अवैध संबंध के शक में डॉक्टर की हत्या, पति ने कुल्हाड़ी से वार कर ली जान, भगाकर भी ले गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli: पत्नी से अवैध संबंध के शक में डॉक्टर की हत्या, पति ने कुल्हाड़ी से वार कर ली जान, भगाकर भी ले गया था
Fri, 26 Jan 2024 07:03 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 26 Jan 2024 07:03 PM IST
सार
पुलिस हत्या के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शुरुआती जांच में आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में हत्या की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक करीब एक साल पहले आरोपी की पत्नी को भगाकर भी ले गया था।
विज्ञापन
क्राइम (काल्पनिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में आरोपी पति ने डॉक्टर को मौत के घाट उतारा और मौके से फरार हो गया। मृतक डॉक्टर करीब एक साल पहले आरोपी की पत्नी को भगाकर ले गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वारदात जिले के सपोटरा उपखंड के करणपुर क्षेत्र स्थित गोटा गांव की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। करौली एसपी सुरेश मीणा ने बताया कि मध्यप्रदेश के जौरा जिले के रहने वाले महेश माली (35) प्राइवेट प्रैक्टिशनर की गुरुवार देर शाम गोटा गांव निवासी रामसिंह माली ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में कुल्हाड़ी के वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
विज्ञापन
हत्या की सूचना गांव सहित क्षेत्र में सनसनी फेल गई। सूचना मिलते ही एएसपी सुरेश जैफ समेत करणपुर थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। शव को करणपुर सीएचसी पहुंचाया गया। शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस हत्या के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शुरुआती जांच में आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में हत्या की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक करीब एक साल पहले आरोपी की पत्नी को भगाकर भी ले गया था।