फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Diwali 2022 Fireworks can be done for only two hours in Rajasthan

Diwali 2022: राजस्थान में दीपावली पर दो घंटे ही कर सकेंगे आतिशबाजी, भरतपुर-अलवर में प्रतिबंध, यहां धारा 144

Sat, 22 Oct 2022 11:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 22 Oct 2022 11:16 PM IST
सार

भरतपुर और अलवर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आते हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार इन दोनों जिलों में पटाखों पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा प्रदेश के 31 जिलों में ग्रीन पटाखे चलाए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Diwali 2022 Fireworks can be done for only two hours in Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजस्थान में दीपावली पर सिर्फ दो घंटे ही आतिशबाजी की जा सकेगी। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसे लेकर सरकार ने पिछले साल जारी की गई गाइडलाइन को यथावत रखा है। जिसके अनुसार प्रदेश के 31 जिलों में दो घंटे तक ग्रीन आतिशबाजी की जा सकेगी। वहीं, दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध होने के कारण अलवर और भरतपुर में आतिशबाजी पूरी से प्रतिबंधित रहेगी। 

विज्ञापन


गृह विभाग की गाइड लाइंस के अनुसार दीपावली पर रात आठ बजे से दस बजे तक ग्रीन आतिशबाजी की जा सकेगी। इससे पहले और बाद में पटाखे चलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि तय समय में भी ज्यादा शोर करने वाले और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे चलाने की अनुमति नहीं है। बताया जा रहा है कि इस बार प्रदेश के 31 जिलों में सिर्फ ग्रीन पटाखे बेचने के ही लाइसेंस दिए गए हैं।  
विज्ञापन


इधर, दीपावली को देखते हुए जोधपुर में धारा 144 लगा दी गई है। जोधपुर पुलिस आयुक्तालय ने हाल ही में इसके आदेश जारी किए थे। 20 अक्टूबर से  आयुक्तालय क्षेत्र में धारा 144 लगी हुई है। हालांकि, यहां दीपावली पर दो घंटे तक ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी। बता दें, भरतपुर और अलवर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आते हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार इन दोनों जिलों में पटाखों पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed