फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Divisional Commissioner inspected Indira Gandhi Smartphone Scheme in Dholpur

Dholpur: संभागीय आयुक्त ने किया स्मार्टफोन योजना का निरीक्षण, फोन पाकर रमाबाई बोलीं- बेटी करेगी ऑनलाइन पढ़ाई

Fri, 18 Aug 2023 01:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 18 Aug 2023 01:22 PM IST
सार

एसडीएम वर्षा मीणा, विकास अधिकारी अनूप कुमार मीणा एवं तहसीलदार देवेंद्र शर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का पात्र व्यक्तियों को लाभ मिलना चाहिए।

विज्ञापन
Divisional Commissioner inspected Indira Gandhi Smartphone Scheme in Dholpur
फोन पाकर खुश हुईं रमाबाई। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर में शुक्रवार को संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने सैपऊ मुख्यालय के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना एवं राशन डीलर की दो दुकानों का औचक निरीक्षण किया। पंचायत समिति में आयोजित इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के शिविर में निरीक्षण कर लाभार्थियों से फीडबैक लिया।

विज्ञापन


हाजीपुर गांव निवासी लाभार्थी महिला रमाबाई मोबाइल फोन पाकर खुशी से झूम उठीं। संभागीय आयुक्त से बोलीं- बेटी अब कर सकेगी ऑनलाइन पढ़ाई। रमाबाई ने बताया परिवार में स्मार्टफोन का अभाव था। राज्य सरकार ने मोबाइल फोन देकर बड़ी राहत दी है। राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं बिजली बिल भरने की सभी प्रक्रियाएं अब घर बैठे पूरी हो सकेंगी। 
विज्ञापन


एसडीएम वर्षा मीणा, विकास अधिकारी अनूप कुमार मीणा एवं तहसीलदार देवेंद्र शर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का पात्र व्यक्तियों को लाभ मिलना चाहिए। कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संभागीय आयुक्त साभरमल वर्मा ने पात्र लाभार्थियों को स्मार्टफोन सौंपे। कैंप का निरीक्षण कर उन्होंने मोबाइल फोन की प्रक्रिया कर रहे कार्मिकों को राज्य सरकार द्वारा जारी की गई ड्रेस में रहने की नसीहत दी। संभागीय आयुक्त ने मौके पर ही ड्रेस को मंगाकर कंप्यूटर ऑपरेटरों को बनवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के निरीक्षण में तीन ऑपरेटर मिले अनुपस्थित
संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवा वितरण केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर सौरव, मोहन पाराशर एवं दिनेश अनुपस्थित पाए गए। चिकित्सा स्टाफ के समय पर नहीं पहुंचने पर चिकित्सा अधिकारी सोभित शर्मा को जमकर फटकार भी लगाई। उन्होंने तीनों कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संभागीय आयुक्त ने अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था में खामी पाए जाने पर नाराजगी जताई। चिकित्सा अधिकारी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना का भी फीडबैक लिया। निशुल्क दवा योजना, जांच केंद्र एवं अन्य अस्पताल की शाखों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।



पात्र अभ्यर्थी ने की शिकायत तो मौके पर ही राशन डीलर को किया सस्पेंड
संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने धौलपुर रोड स्थित राशन डीलर की दुकान का औचक निरीक्षण किया। राशन डीलर के राशन स्टॉक एवं रजिस्टर का मिलान किया गया। राशन पत्र महिला एवं पुरुषों से वार्ता कर उन्होंने फीडबैक भी लिया। चंदू का पूरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह एवं उसकी पत्नी संतोषी ने राशन डीलर की शिकायत की। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले महीने उन्हें राशन नहीं दिया गया। गुरुवार को भी राशन डीलर ने भला बुरा कह कर बगैर राशन दिए बिना घर भगा दिया। संभागीय आयुक्त ने राशन डीलर का अनुज्ञापत्र निरस्त करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राशन ले रहे पात्र अभ्यर्थियों से वार्ता कर राज्य सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया। राशन उपभोक्ताओं को दी जाने वाली किट को खोलकर राशन के बारे में समझाया गया।


रिकॉर्ड में 2322 किलो गेहूं, मौके पर एक दाना भी नहीं मिला, लक्ष्मण की दुकान मिली बंद
संभागीय सांवरमल वर्मा ने सैपऊ कस्बे के राशन डीलर लक्ष्मण कोली एवं दिनेश की दुकान का निरीक्षण किया। दिनेश की दुकान पर ताला लटका मिलने पर कार्रवाई करने के लिए टेंट दिए। इसके बाद संभागीय आयुक्त प्रशासनिक लवाजमें के साथ राशन की तीसरी दुकान दिनेश के पास पहुंच गए। राशन डीलर के रिकॉर्ड में 2322 किलो गेहूं पाया गया, लेकिन मौके पर गेहूं का एक दाना भी संभागीय आयुक्त को नहीं मिल सका। उन्होंने विभागीय अधिकारी से वार्ता कर तत्काल सस्पेंड कर मामले की जांच कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed