फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   District level tribal pride day celebration organized in Kekri

Kekri News: जिलास्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया वर्चुअल संबोधन

Fri, 15 Nov 2024 06:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 15 Nov 2024 06:17 PM IST
सार

Kekri: शुक्रवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत केकड़ी में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के प्रधानमंत्री ने वर्चुअल संबोधन दिया।

विज्ञापन
District level tribal pride day celebration organized in Kekri
जिलास्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनजातीय गौरव दिवस पर केकड़ी में जिला स्तरीय समारोह एवं संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिला स्तरीय समारोह को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया गया है। इससे 26 राज्यों, 4 केन्द्र शासित प्रदेशों के 63 हजार 846 गांवों में निवासित 5.38 करोड़ जनजातीय लोगों के लिए आगामी वर्षों में 59 हजार 156 करोड़ रूपए का परिव्यय किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक साल तक निरंतर जन जातीय उत्कर्ष एवं समृद्धि हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी कल्याण भारत सरकार की प्राथमिकता है। उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका एवं समग्र जनजातीय विकास के लिए केन्द्र सरकार आधारभूत संरचना तैयार करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बिहार के जमुई से वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम मिलकर देश के आदिवासियों के विचारों का भारत बनाएंगे। इसके लिए उनकी संस्कृति को सहेजने व जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन पूर्ण होने के बाद स्थानीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने भारत की आजादी के लिए हुए विभिन्न विद्रोहों का उल्लेख करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए उनके सिद्धांतों व राष्ट्र प्रेम की भावना को जीवन में अंगीकार करने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed