फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dispute between two parties over land in Dholpur attackers cut off legs of elderly two others injured

Rajasthan: धौलपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, हमलावरों ने बुजुर्ग के पैर काटे, दो अन्य गंभीर घायल

Tue, 06 Jun 2023 06:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 06 Jun 2023 06:43 PM IST
सार

धौलपुर में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमलावरों ने एक बुजुर्ग के पैर काट दिए, जबकि दो अन्य को मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dispute between two parties over land in Dholpur attackers cut off legs of elderly two others injured
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र के बसई मुरली गांव में खेत के विवाद को लेकर मंगलवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग के दोनों पैर बुरी तरह से कट गए, इसके अलावा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घायल बुजुर्ग हरबिलास (70) ने बताया कि मंगलवार को गांव वफाई मुरली में झोपड़ी पर बैठकर खेत की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान आरोपी पक्ष के संतोषी, पवन और रामवीर समेत करीब आधा दर्जन लोग लाठी डंडे व धारदार हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे। आरोपियों ने झोपड़ी के पास पहुंच कर गाली गलौज करना शुरू कर दिया और फिर ट्रैक्टर को लेकर खेत की जुताई करने लगे।
विज्ञापन


पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने लामबंद होकर धारदार हथियारों से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुजुर्ग को बचाने आए राम खिलाड़ी पुत्र खेमाराम और कुसमा पत्नी मुनेश के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। तीनों के साथ बुरी तरह मारपीट करने के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने घायलों को सैंपऊ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर चोटें होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें  जिला अस्पताल रेफर कर दिया।   घायल पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर कराई है। एएसआई फतेह सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा ही है। घटना में शामिल आरोपी फरार है, उन्हें तलाश किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed