फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Displeasure over statement of MLA Rajkumar Rot Tribal Religion Culture Security Forum Sirohi demands action

Sirohi News: चौरासी विधायक रोत के बयान पर नाराजगी, राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर की कारवाई की मांग

Tue, 30 Jan 2024 09:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 30 Jan 2024 09:32 PM IST
सार

जनजाति धर्म संस्कृति सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक राजकुमार रोत के हमारे महापुरुषों को काल्पनिक बताने से हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हुई है। जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Displeasure over statement of MLA Rajkumar Rot Tribal Religion Culture Security Forum Sirohi demands action
कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनजाति धर्म संस्कृति सुरक्षा मंच सिरोही के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को आबूरोड उपखंड अधिकारी वीरमाराम से मुलाकात कर चौरासी विधायक राजकुमार रोत के बयान पर नाराजगी जाहिर की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर विधायक के खिलाफ कारवाई की मांग की। 

विज्ञापन


संगठन पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन में बताया गया कि चौरासी विधायक राजकुमार रोत ने 24 जनवरी को दिए बयान में रामायण और रामायण के पात्रों को काल्पनिक बताया था। इससे हिंदू समाज के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। रामायण को भारतीय संविधान के पृष्ठों पर भी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भगवान श्रीराम को भारत की नैतिक सांस्कृतिक तथा राजनीतिक मूल्यों का आदर्श मानते हुए उनकी तस्वीरों को स्केच किया गया है। दैनिक जीवन में हमारा अभिवादन भी राम राम है। यह हमारे अनन्त वर्षों से पूर्वों की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत है। भगवान राम, लक्ष्मण, मां सीता समेत सभी महापुरुष हमारे पूर्वज हैं। उनके महान कार्यों के कारण वह हमारे आदर्श है। उनके आदर्शों पर चलकर हम समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा लेते हैं। 
विज्ञापन


विधायक राजकुमार रोत के इन महापुरुषों को काल्पनिक बताने से हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हुई है। ऐसे में जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक रोत के खिलाफ कार्रवाई की जाए।  ज्ञापन देने वालों में संगठन सहसंयोजक प्रभुराम गरासिया, भावाराम गरासिया रेवदर, नानाराम गरासिया डेरी, सुरेश वकील ओर, दिनेश ओर, गोविंद, हेमेंद्र मरमट एवं नवलराम सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed