{"_id":"658eb106548a5ac7830f84c1","slug":"dial-112-facility-started-in-sirohi-immediate-assistance-will-be-available-in-emergency-situations-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dial-112 Facility Started: सिरोही में डायल-112 सुविधा शुरू, आपातकालीन परिस्थितियों में मिलेगी तत्काल सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dial-112 Facility Started: सिरोही में डायल-112 सुविधा शुरू, आपातकालीन परिस्थितियों में मिलेगी तत्काल सहायता
Fri, 29 Dec 2023 05:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 29 Dec 2023 05:14 PM IST
सार
Dial-112 Facility Started: सिरोही जिले में डायल-112 की सुविधा शुरू कर दी गई है। डायल-112 से आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता मिलेगी। इसके लिए छह एफआरवी वाहन मिले हैं।
विज्ञापन
डायल-112
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही में डायल-112 सुविधा शुरू हो गई है। अब लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता मिलने लगेगी। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाकर राहत देने के लिए प्रदेशभर में डायल-112 प्रथम प्रतिक्रिया वाहन आवंटित हुए हैं। इसके तहत जिला सिरोही में छह वाहन मिले हैं।
विज्ञापन
बता दें कि वाहन में इमरजेंसी में लोगों को राहत पहुंचाने के काम आने वाले कई उपकरण लगे हैं। मुसीबत में होने पर आमजन द्वारा 112 डायल करने पर पुलिस इस वाहन के माध्यम से अविलंब मदद के लिए पहुंचेगी। इसके तहत डायल-112 पुलिस मोबाइल यूनिट (प्रथम प्रतिक्रिया वाहन) एफआरवी का गठन किया गया है। जिले में इन वाहनों का सुचारू रूप से संचालन प्रारम्भ किया गया है। सिरोही जिला को आवंटित वाहन अभय कमांड कंट्रोल सेंटर के मार्फत अपराध नियंत्रण व आमजन को त्वरित प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन
ये वाहन 24 घंटे आम जनता को इमरजेंसी में मदद करने के लिए इन स्थानों पर तैनात रहेंगे। पुलिस थाना कोतवाली, सिरोही, पुलिस थाना सिरोही सदर, पुलिस थाना शिवंगज, पुलिस थाना पिंडवाड़ा, पुलिस थाना आबूरोड शहर, पुलिस थाना आबूरोड सदर, रेवदर पुलिस थाना, आबूरोड रिको के बेस प्वाइंट गोयली तिराहा, रिवर फ्रंट, बोल्कम तिराहा, मानपुर तिराहा, करोटी तिराहा और मावल पर वाहन तैनात रहेंगे।
विज्ञापन