फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Govind Singh Dotasara says CM Bhajanlal Sharma himself does not know whose business is going on

Rajasthan: धौलपुर में डोटासरा बोले- मुख्यमंत्री को खुद नहीं पता किसकी चल रही, सरकार बुनियादी मुद्दों में विफल

Fri, 23 Feb 2024 09:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 09:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री को खुद नहीं पता किसकी चल रही है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ने लगा है। भजनलाल सरकार बुनियादी मुद्दों में विफल है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है। यह बातें राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने धौलपुर में कही।

विज्ञापन
Govind Singh Dotasara says CM Bhajanlal Sharma himself does not know whose business is going on
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच डोटासरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 25 फरवरी को धौलपुर पहुंच रही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से मुखातिब होकर भाजपा पर तीखा जुबानी हमला बोला है। सूबे की भाजपा सरकार को बुनियादी मुद्दों में विफल बताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशान साधा है।

विज्ञापन


गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, 25 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा धौलपुर में पहुंचेगी। यात्रा के दौरान फ्लैग सेरिमनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में पांच मुद्दों को साथ लेकर चल रही है। बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, मजदूर समेत आमजन की समस्याओं को उठा रहे हैं। लोगों का फीडबैक मिल रहा है कि पांच साल में कांग्रेस सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है।
विज्ञापन


भाजपा पर बोला जुबानी हमला
राजस्थान प्रदेश में भाजपा सरकार को बने हुए 60 दिन से अधिक हो गए। लेकिन अभी तक उनकी कोई भी कार्य योजना नहीं बनी है। कांग्रेस की योजनाओं को बंद किया जा रहा है। भाजपा पार्टी के पास कोई विजन नहीं है। उन्होंने कहा, हाल ही में भजनलाल सरकार ने बजट पेश किया था। लेकिन कांग्रेस सरकार के बजट की पुनरावृत्ति की है। बजट के अंदर भाजपा सरकार का कुछ भी विजन नहीं है। युवाओं को रोजगार देना, महंगाई को कम करना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ किसी भी प्रकार का मुद्दा बजट में नहीं लिया है। इसके अलावा अपराध पर कंट्रोल कैसे किया जाएगा, इस पर भी सरकार ने कोई काम नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के तमाम नेता राजस्थान प्रदेश में पेपर लीक व अन्य मामलों को उजागर करते थे। लेकिन हाल ही में बीकानेर के अंदर कक्षा 8वीं की बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ है। इसके अलावा जयपुर में दिनदहाड़े घटनाएं हो रही है। जयपुर एसएमएस अस्पताल में एक व्यक्ति की गलत खून चढ़ाने से मौत हो गई। राजस्थान प्रदेश में आए दिन अपराध बढ़ रहा है और महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही है। आईएएस अधिकारी तक करप्शन में पकड़े जा रहे हैं।

भाजपा में नहीं पता किसकी चल रही
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद पता ही नहीं चल रहा कि किसकी चल रही है। उन्होंने कहा राजस्थान प्रदेश की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने जनता को राहत देने के लिए महंगाई राहत कैंप चलाए थे। किसानों को संभल देने के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था। लेकिन आज भाजपा सरकार में तेरी चली या नहीं चली, यही बात हो रही है। उन्होंने कहा, सीएम खुद कह रहे हैं कि मेरी नहीं चल रही और मंत्री भी यही बोल रहे। आईएएस और आईपीएस की लिस्ट जारी होने के बाद 24 घंटे में ही बदल दी जाती है। उन्होंने कहा, बीजेपी और आरएसएस के लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा है।

मंत्रियों को 40 मिनट तक धूप में खड़ा किया
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, हाल ही में देश के गृहमंत्री अमित शाह का दौरा हुआ था। राजस्थान के मंत्रियों को 40 मिनट तक धूप में खड़ा किया गया था। राजस्थान प्रदेश की भाजपा सरकार का नहीं पता मुंह और पूंछ किधर है। विधानसभा चुनाव के बाद लोग परेशान हो चुके हैं। राजस्थान प्रदेश के लोगों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मन बनाया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में अच्छे बहुमत के साथ जीतकर जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने इंडिया एलाइंस गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।

विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने किया दुष्प्रचार
प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा, हाल ही में राजस्थान प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री ने प्रचार मंत्री बनकर दुष्प्रचार किया था। तरह-तरह के अनर्गल आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बताना चाहिए बजट में क्या विजन रहा है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही। पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं हो रहे। किसी भी प्रकार का वेट कम नहीं किया है। इसके अलावा भरतपुर-धौलपुर समेत किसी भी जिले के लिए कोई घोषणा नहीं की है। भाजपा के नेताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग मिली हुई है।


महेंद्र जीत मालवीय का कोई नहीं नाम लेने वाला
मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, बांसवाड़ा के अंदर महेंद्र जीत मालवीया का कोई नाम लेने वाला नहीं है। महेंद्र जीत मालवीय का नाम कांग्रेस की वजह से हुआ था और यहीं से इज्जत मिली थी। कांग्रेस द्वारा एमपी, विधायक और उनके परिवार को जिला प्रमुख बनाया है। उन्होंने कहा, महेंद्र जीत मालवीय ने कांग्रेस को मां कहा था और अब गद्दारी की है। महेंद्र जीत मालवीय अब आया राम और गयाराम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed