{"_id":"660ce6a0cb5a6f20d90256c8","slug":"dholpur-news-panther-attack-on-2-villagers-after-several-efforts-they-will-now-tranquilize-and-catch-them-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: 2 ग्रामीणों पर पैंथर का हमला, कई प्रयासों के बाद भी नहीं आया हाथ, अब ट्रेंकुलाइज करके पकड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: 2 ग्रामीणों पर पैंथर का हमला, कई प्रयासों के बाद भी नहीं आया हाथ, अब ट्रेंकुलाइज करके पकड़ेंगे
Wed, 03 Apr 2024 10:48 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 03 Apr 2024 10:48 AM IST
सार
जिले के मांगरोल गांव में घुसा पैंथर दो ग्रामीणों पर हमला करने बाद एक खंडहरनुमा मकान में जाकर छिप गया। वन विभाग की टीम रात भर रेस्क्यू में लगी रही आखिरकार अब सवाई माधोपुर से पैंथर को पकड़ने के लिए ट्रेंकुलाइज टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन
पैंथर का हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनिया थाना क्षेत्र के गांव मांगरोल में घुसे पैंथर ने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। रात भर से पैंथर एक मकान में छिपकर बैठा है। वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू करने के प्रयास विफल होने पर अब सवाई माधोपुर से ट्रेंकुलाइज टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीण मनोज कुमार सोनी ने बताया कि मंगलवार शाम गांव के एक किसान के पशुबाड़े में पैंथर छिपकर बैठ गया था। परिवार की महिला पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जब पशुबाड़े में गई तो पैंथर ने उस पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद वह आबादी में बाहर निकल आया और दो ग्रामीणों पर हमला करने के बाद एक खंडहरनुमा मकान में छिपकर बैठ गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने स्थानीय मनिया थाना पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी देवेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम को बुलाया। रातभर रेस्क्यू करने के बाद भी पैंथर नहीं पकड़े जाने पर अब टीम ने सवाई माधोपुर से ट्रेंकुलाइज टीम बुलाई है, जो पैंथर को ट्रेंकुलाइज करके कब्जे में लेगी। तब तक वन विभाग ने ग्रामीणों को घरों में बंद रहने की नसीहत दी है।
विज्ञापन