{"_id":"66277ed3e02f3ceb6b053906","slug":"dholpur-news-farmer-crushed-by-tractor-trolley-died-while-being-taken-to-hospital-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: खेतों से काम करके लौट रहे किसान का ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: खेतों से काम करके लौट रहे किसान का ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
Tue, 23 Apr 2024 02:56 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:56 PM IST
सार
खेतों से काम करके लौट रहे किसान को एनएच 123 पर उमरारा गांव के पास एक भूसे से भरे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर घायल किसान की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बॉडी को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सैपऊ थाना क्षेत्र के एनएच 123 पर उमरारा गांव के नजदीक सोमवार रात्रि को खेतों से काम कर घर वापस लौट रहे किसान को भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। दुर्घटना में किसान की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय किसान लोहरे पुत्र बच्चू सिंह कुशवाहा सोमवार रात को खेतों से काम करके वापस घर लौट रहा था तभी सड़क क्रॉस करते समय तेज रफ्तार में भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया और घायल किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन इससे पहले ही किसान ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सैपऊ थाना पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। घटना को लेकर थाना प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया उमरारा गांव के नजदीक ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। पुलिस द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद से फरार है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की मदद से उसकी तलाश कर ही है।
विज्ञापन