फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News Elderly woman singing bhajan-kirtan dies after centering plate falls on her head

Dholpur News: भजन-कीर्तन कर रही बुजुर्ग महिला के सिर पर गिरी सेंटरिंग प्लेट, मौके पर ही मौत

Fri, 23 Feb 2024 09:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 09:27 PM IST
सार

धौलपुर जिले में भजन-कीर्तन कर रही बुजुर्ग महिला के सिर पर सेंटरिंग प्लेट गिर गई। प्लेट गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Dholpur News Elderly woman singing bhajan-kirtan dies after centering plate falls on her head
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में शुक्रवार देर शाम को निहालगंज थाना इलाके के सेक्टर नंबर 4 शास्त्री नगर में भगवान के मंदिर में भजन-कीर्तन कर रही 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला के सिर पर निर्माणाधीन मकान की सेंटरिंग प्लेट गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मंदिर में श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। श्रद्धालु महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल भी लेकर पहुंचे थे। लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। स्थानीय पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर मुर्दाघर रखवा दिया है।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला द्रोपदी पत्नी मेंबर जाट शुक्रवार शाम को सेक्टर नंबर 4 शास्त्री नगर में भगवान के मंदिर में अन्य महिलाओं के साथ भजन-कीर्तन में शामिल होने गई थी। मंदिर में भीड़ अधिक होने की वजह से बुजुर्ग महिला मंदिर के बाहरी हिस्से में बैठी हुई थी। मंदिर के बगल में निर्माणाधीन मकान पर काम चल रहा था। अचानक सेंटरिंग की बड़ी प्लेट दूसरी मंजिल से मंदिर के बाहरी हिस्से में बैठी बुजुर्ग महिला के सिर पर गिर गई, जिससे बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। श्रद्धालुओं द्वारा बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल भी पहुंचाया गया। लेकिन इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना बुजुर्ग महिला के परिजनों को दी गई। महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पर परिजन एवं पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना निहालगंज थाना पुलिस को दी गई। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। शनिवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना को लेकर सीओ सिटी सुरेश सांखला ने बताया कि निर्माणाधीन मकान से सेंटरिंग की प्लेट गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। निर्माण करा रहे मकान मालिक द्वारा किसी भी प्रकार के सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए थे। उन्होंने बताया, परिजनों द्वारा अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed