{"_id":"64ef1de7a9d58a52410174e8","slug":"dholpur-young-man-hanged-himself-in-a-rented-house-under-suspicious-circumstances-was-studying-m-sc-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur Crime: संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर की खुदखुशी, M.Sc की करता था पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur Crime: संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर की खुदखुशी, M.Sc की करता था पढ़ाई
Wed, 30 Aug 2023 04:16 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Wed, 30 Aug 2023 04:16 PM IST
सार
धौलपुर जिले में संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। छात्र M.Sc की पढ़ाई करता था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
MSc के छात्र ने किराए के मकान में फांसी लगाकर की खुदखुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर में किराए के कमरे में रह रहे एक युवक का फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला है। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद मकान मालिक ने घटना की जानकारी निहालगंज थाना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शव को फंदे से उतार कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
धौलपुर की निहालगंज थाना पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों ने बताया कि हनुमानपुरा गांव का रहने वाला युवक सौरभ (22) पुत्र अशोक शर्मा बीएससी करने के बाद धौलपुर में किराए का कमरा लेकर एमएससी की तैयारी कर रहा था। बुधवार सुबह युवक सौरव का दोस्त उसे नाश्ता देकर अपने गांव चला गया। दोपहर के वक्त जब मकान मालिक ने युवक के कमरे में जाकर देखा, तो उन्हें युवक सौरभ फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया
मकान मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची निहालगंज थाना पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। निहालगंज थाना पुलिस के मुताबिक परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन