फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Troubled by the problem of water logging people blocked Rajkheda bypass raised slogans

Dholpur: जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने राजाखेड़ा बाईपास पर लगाया जाम, जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 12 Sep 2023 02:13 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 12 Sep 2023 02:13 PM IST
सार

धौलपुर में भारी बारिश के कारण जल भराव की समस्या से परेशान लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने एक मत होकर राजाखेड़ा बाईपास पर जाम लगाया। साथ ही नगर परिषद और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन
Dholpur Troubled by the problem of water logging people blocked Rajkheda bypass raised slogans
जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने सड़क जाम किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर में जलभराव की समस्या को लेकर मंगलवार को धौलपुर शहर के राजाखेड़ा बाईपास पर छह से अधिक कॉलोनी के लोगों ने लामबंद होकर जाम लगा दिया। नगर परिषद एवं जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राजाखेड़ा सड़क मार्ग पर डेढ़ घन्टे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया।

विज्ञापन


स्थानीय प्रदीप शर्मा ने बताया विगत पांच दिनों से हो रही बरसात ने धौलपुर शहर को पानी-पानी कर दिया है। छीतरिया ताल लवालव होने की वजह से बाड़ी सड़क मार्ग से पानी रास्ता बनाते हुए सैपऊ सड़क मार्ग पर पहुंच रहा है। जिस वजह से अयोध्या कुंज, जगदंबा कॉलोनी, दारा सिंह नगर, आनंद नगर, हुंडवाल नगर आदि कॉलोनियों में पानी भर रहा है। इसके साथ राजाखेड़ा बाईपास स्थिति गिर्राज कॉलोनी,राठौर कॉलोनी में हालात इतने बेकाबू हो गए और सभी कालोनियां तालाब के रूप में तब्दील हो गई है। लोगों के घरों में पानी भरने से अनाज, कपड़े, बर्तन आदि घरेलू सामान बर्बाद हो रहा है। रास्ता निकलने में भी लोगों को मुश्किल हो रही है। 
विज्ञापन


सैपऊ सड़क मार्ग पर वाहन चालक एवं राहगीर गिरकर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कमर तक पानी होने की वजह से फोर व्हीलर वाहन भी पानी में फंसकर बंद हो रहे हैं। विगत पांच दिन से छह से अधिक कॉलोनियों के लोग जल-भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी वासियों ने बताया समस्या को लेकर नगर परिषद और जिला प्रशासन को भी अवगत करा दिया है। लेकिन नगर परिषद और प्रशासन के जिम्मेदारों ने समस्या को लेकर कतई गंभीरता नहीं दिखाई है। लोगों के घरों में पानी भरने से नारकीय जीवन बन गया है। मंगलवार को कॉलोनी वासियों का आक्रोश फूट गया। राजाखेड़ा हाईवे पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया। जाम लगने से हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। कॉलोनी के लोगों ने नगर परिषद और जिला प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना पाकर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कॉलोनी वासियों के विरोध का सामना पुलिस को भी करना पड़ा। करीब आधे घंटे की समझाइस के बाद पुलिस द्वारा जाम को खुलवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed