फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Speeding truck driver crushed five people in Rajkheda two died and three injured

Dholpur: राजाखेड़ा में तेज रफ्तार ट्रक चालक ने पांच लोगों को रौंदा, ननद-भाभी की मौत, तीन गंभीर घायल

Mon, 18 Dec 2023 05:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Dec 2023 05:06 PM IST
सार

राजस्थान के धौलपुर जिले में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पांच लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में ननद और भाभी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Dholpur Speeding truck driver crushed five people in Rajkheda two died and three injured
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के राजाखेड़ा कस्बे में सोमवार को एक ट्रक चालक ने तेज रफ्तार में अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों को रौंद दिया। दुर्घटना में सड़क किनारे खड़ी ननद-भाभी की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। दूसरी एवं तीसरी दुर्घटना में बुग्गी चालक एवं बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया। ट्रक चालक लोगों को रौंदता हुआ धौलपुर रोड की तरफ फरार हो गया। लेकिन दिहोली पुलिस थाने पर पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। गुस्साए लोगों ने राजाखेड़ा टाउन चौकी के पास जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा भी किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक पिनाहट रोड की तरफ से राजाखेड़ा कस्बे की तरफ आ रहा था। ट्रक चालक काफी तेज रफ्तार में ड्राइव कर रहा था। पुराने कोर्ट के पास ट्रक चालक ने पहले एक बुग्गी को टक्कर मार दी। इसके बाद भी उसका कहर थमा नहीं और तेज रफ्तार में कस्बे के मुख्य बाजार में सड़क किनारे खड़ी भाभी-ननद को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में 45 वर्षीय पुष्पा पत्नी लक्ष्मी नारायण निवासी पिंडवान एवं 40 वर्षीय कांटा पत्नी बायरल सिंह निवासी बाबरपुर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद तीसरी टक्कर बाइक सवार चाचा भतीजे को मार दी। बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक के तांडव को देख कस्बे में हड़कंप मच गया। कस्बेवासियों की मार्केट में चीख पुकार निकल गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर स्थानीय राजाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, ट्रक चालक दुर्घटना को अंजाम देकर धौलपुर की तरफ फरार हो गया। घटना को देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने टाउन चौकी के पास जाम लगा दिया। मामले को बढ़ता देख भारी तादात में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। उधर, ट्रक चालक को दिहोली थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ लिया। दोनों महिलाओं के शब कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। उधर, तीनों घायल की नाजुक हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ग्रामीण अभी भी जाम लगाकर अड़े हुए हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा समझाइश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed