{"_id":"65c64f51c704a7c17e06143c","slug":"dholpur-speeding-tractor-overturns-driver-dies-on-spot-young-man-seriously-injured-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौके पर मौत, एक युवक गंभीर घायल, NH-123 पर सालेपुर गांव की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौके पर मौत, एक युवक गंभीर घायल, NH-123 पर सालेपुर गांव की घटना
Fri, 09 Feb 2024 09:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 09 Feb 2024 09:44 PM IST
सार
तेज रफ्तार से जा रहा ट्रैक्टर पलट गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना नेशनल हाइवे-123 पर स्थित सालेपुर गांव के पास हुई।
विज्ञापन
घायल युवक और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में सैंपऊ थाना क्षेत्र के एनएच-123 पर सालेपुर गांव के नजदीक शुक्रवार रात को ईंट खाली कर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर पर बैठा एक युवक घायल हो गया है। डेड बॉडी को पुलिस ने सैंपऊ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुर्दाघर में रखवा दिया है। घायल का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया, शुक्रवार रात को ट्रैक्टर चालक 30 वर्षीय संजू पुत्र रामभरोसी एवं 18 वर्षीय सूरजपुत्र देवी चरण निवासी फूलपुरा सैंपऊ की तरफ से ईंट खाली कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस गांव फूलपुर जा रहे थे। सालेपुर गांव के नजदीक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटना में संजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूरज घायल हुआ है।
विज्ञापन
दुर्घटना को देख मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायल को सैंपऊ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक की डेड बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया, घटना से परिजनों को अवगत करा दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शनिवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। घायल का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना से परिजनों में पसरा मातम
दुर्घटना में संजू की मौत हो जाने से परिजनों में मातम पसर गया है। परिजन और रिश्तेदार मोर्चरी पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक संजू ईंट के भट्टा पर खुद का ट्रैक्टर चलाकर मजदूरी का काम करता था। उधर, घटना से गांव फूलपुरा में भी सन्नाटा पसर गया है।