फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Sanitation workers of Bari Municipality went on strike by boycotting work

Dholpur: बाड़ी नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर की हड़ताल, नपा पर मानदेय नहीं देने के लगाए आरोप

Fri, 02 Feb 2024 08:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 08:55 PM IST
सार

बाड़ी नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की। साथ ही नगर पालिका पर मानदेय नहीं देने के आरोप लगाए। ऐसे में नगर पालिका की सफाई व्यवस्था बिगड़ सकती है।

विज्ञापन
Dholpur Sanitation workers of Bari Municipality went on strike by boycotting work
कार्य बहिष्कार कर की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में बाड़ी शहर की नगर पालिका के 45 वार्डों में से 39 वार्डों में ठेके पर सफाई कार्य करने वाले कर्मचारी और विभिन्न वार्डों से कचरा गाड़ियों में कचरे को एकत्रित करने वाले स्टॉफ ने शुक्रवार से एक साथ मानदेय भुगतान नहीं होने को लेकर हड़ताल कर दी है। मंगलवार को कार्मिकों ने उपखंड अधिकारी और नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर काम पर नहीं आने की चेतावनी दी थी, जिस पर कोई सुनवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


महिला सफाई कर्मचारी गुड्डी देवी, बेबी रानी, आशा, मीना सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि वे संवेदक संदीप शर्मा और तेज प्रकाश पाराशर की फर्म के माध्यम से विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य पर लगे हुए हैं। सफाई कार्य को लेकर उन्हें हर महीने भुगतान नहीं दिया जा रहा। पिछले पांच महीने का भुगतान फर्म ने उन्हें नहीं दिया है। साथ में उनके दो वर्ष का पीएफ भी उनके खाते में ट्रांसफर नहीं किया है।
विज्ञापन


इसी को लेकर वे कई बार उपखंड प्रशासन, नगर पालिका के अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में उन्होंने करीब 20 दिन पूर्व भी दो दिन हड़ताल की थी। तब उन्हें अधिकारियों और पूर्व विधायक ने समझाइश कर वापस काम पर बुला लिया था। लेकिन पूरा जनवरी महीना निकल गया, कोई भुगतान नहीं किया गया। अब जब तक भुगतान नहीं होगा, सभी कार्मिक काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदकों का भी नहीं हुआ भुगतान, बजट का रोना
वहीं, दूसरी ओर नगर पालिका के संवेदक संदीप शर्मा और तेज प्रकाश पाराशर का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा उनका भुगतान रोका हुआ है, जिसमें बजट नहीं होने की बात कही जा रही है। इसी के चलते वे अपने कर्मचारियों को पिछले पांच महीने से मानदेय नहीं दे पा रहे।


बेसिक्स कंपनी का पैसा नहीं कराया जमा 
शहर की नगर पालिका में कचरा संग्रह करने वाली टीम बेसिक्स कंपनी के अधिकारी हरि सिंह परमार का कहना है कि कंपनी का पैसा नगर पालिका ने जमा नहीं कराया है। इसी के चलते कचरा गाड़ियों पर तैनात स्टाफ का भुगतान नहीं हो पाया है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बाड़ी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल हो जाएगी। सब्जी मंडी, कायस्थ पाडा, गुम्मट मोहल्ला एवं ठाकुर पाड़े में हालात सबसे दयनीय बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed